बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल ने पेटीएम के साथ मिलकर एक नई सर्विस को लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल ने पेटीएम के साथ मिलकर एक नई सर्विस को लॉन्च किया है। इस साझेदारी के तहत एक नई सर्विस लॉन्च की गई है। इसका नाम Smart WiFi Onboarding है। इससे बीएसएनएल यूजर्स बीएसएनएल वाई-फाई हॉटस्पॉट को पेटीएम ऐप के जरिए कनेक्ट कर पाएंगे। जानकारी दें कि बीएसएनएल के पास इस समय सबसे बड़ा वाई-फाई नेटवर्क है। कंपनी इस कोशिश में है कि वो पेटीएम के जरिए वो 30,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराना है।

मिलेगी बीएसएनएल यूजर्स को ये सुविधा
- कंपनी की इस नई सर्विस का इस्तेमाल बीएसएनएल यूजर्स कर पाएंगे।
- इसके लिए आपके पास पेटीएम ऐप होनी बेहद आवश्यक है।
- वहीं बीएसएनएल ने कहा है कि पेटीएम ऐप का इंटरफेस काफी आसान है।
- इसके साथ ही इसकी कस्टमर केयर सर्विस भी काफी अच्छी और डेडिकेटेड है।
- अब जब यूजर्स इस ऐप के जरिए वाई-फाई हॉटस्पॉट एक्सेस करेंगे तो उन्हें बेहद यूनीक और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
सिक्योरिटी का विशेष रुप से ध्यान
कंपनी के सीएफडी पी के पुरवार ने कहा कि कई बार यूजर्स पब्लिक वाई-फाई के जरिए इंटरनेट एक्सेस करने से हिचकिचाते हैं क्योंकि उन्हें सिक्योरिटी को लेकर परेशानी होती है। इस तरह से इंटरनेट इस्तेमाल करने पर किसी भी तरह की पेमेंट करना सिक्योर नहीं माना जाता है। इसी के चलते पेटीएम वाई-फाई कनेक्ट सर्विस को बीएसएनएल के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। इस सर्विस के लिए आपको कुछ चीजों को इनेबल करा होगा।
वाई-फाई जोन में आते ही मिलेगा नोटिफिकेशन
रिचार्ज और बिल पेमेंट के लिए पॉप्युलर पेटीएम ऐप अब वाई-फाई हॉटस्पॉट या वाई-फाई पैक्स के लिए भी पेमेंट का सरल तरीका उपलब्ध कराएगा। इस सर्विस के शुरू होने के बाद अब जब भी पेटीएस यूजर किसी वाई-फाई जोन में पहुंचेंगे तो ऐप उनसे नोटिफिकेशन के जरिए पूछेगा कि क्या वे वाई-फाई से कनेक्ट होना चाहते हैं? एसएसआईडी एंटर करने के बाद यूजर का ऑथेंटिकेशन पूरा होगा और वे अपनी जरूरत के हिसाब से वाई-फाई पैक को चुन पाएंगे। इसके लिए पेमेंट पेटीएम ऐप के जरिए ही की जाएगी। इतना ही नहीं, यह फीचर डैशबोर्ड में डेटा कंजंप्शन और वैलिडिटी की भी जानकारी देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
