एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपोजिट की ब्याज दर में एक बार फिर बदलाव किया है। बैंक ने पिछले 15 दिन में दूसरी बार एफडी पर ब्याज दर में बदलाव किया है।
नई दिल्ली: एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपोजिट की ब्याज दर में एक बार फिर बदलाव किया है। बैंक ने पिछले 15 दिन में दूसरी बार एफडी पर ब्याज दर में बदलाव किया है। प्राइवेट बैंक ने कुछ खास अवधि की मेच्योरिटी वाले लोन पर इंटरेस्ट रेट को रिवाइज करने का फैसला किया है। यह बदलाव चार अक्टूबर से प्रभावी है। एक्सिस बैंक सात दिन से दस साल तक की अवधि की एफडी का ऑफर देता है। जानकारी दें कि इससे पहले बैंक ने 25 सितंबर को भी एफडी पर ब्याज दर में परिवर्तन किया था।

इंट्रेस्ट रेट इस एफडी के लिए बदले
एक्सिस बैंक सात दिन से 14 दिन की अवधि की एफडी पर 3.5 फीसद का ब्याज देता है। वहीं, 15 से 29 दिन तक की अवधि वाली एफडी पर चार फीसद एवं 30 से 45 दिन तक की अवधि वाली जमा पर 5.20 फीसद का ब्याज देता है। वहीं 46 दिन से तीन माह तक की एफडी पर बैंक 5.65 फीसद की दर से ब्याज देता है।
प्राइवेट सेक्टर बैंक अब तीन माह से छह माह तक की एफडी पर 5.75 फीसद का ब्याज देगा। वहीं, बैंक ने छह माह से नौ माह के बीच मेच्योर होने वाली एफडी पर 6.25 फीसद का ब्याज देने की पेशकश की है। बैंक 9 माह से लेकर 11 माह 25 दिन तक की अवधि वाली एफडी पर 6.35 फीसद का ब्याज देता हैं। दिलचस्प यह है कि 11 माह 25 दिन से अधिक और एक साल से कम अवधि की एफडी पर 6.70 फीसद का ब्याज देगा।
दो करोड़ रुपये तक की एफडी पर बैंक की ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
सात दिन से 14 दिन - 3.50%
15 दिन से 29 दिन- 4.00%
30 दिन से 45 दिन- 5.20%
46 दिन से 60 दिन- 5.65%
61 दिन से 3 माह- 5.65%
3 माह से 6माह- 5.75%
6 माह से 9 माह तक- 6.25%
9 माह से 11 माह 25 दिन तक- 6.35%
11 माह 25 दिन से एक साल तक- 6.70%
1 साल से 2 साल के बीच की एफडी पर 6.60 फीसद से 6.80 फीसद के बीच ब्याज देता है।
1 वर्ष से 1 वर्ष 25 दिन- 6.60%
1 वर्ष 25 दिन से 18 माह- 6.70%
18 माह से दो साल- 6.80%
दो वर्ष से तीन वर्ष- 7.00%
तीन वर्ष से 10 वर्ष- 6.75%
जानकारी दें कि इसके साथ ही बैंक वरिष्ठ नागरिकों को कुछ खास अवधि के लोन पर ज्यादा ब्याज देता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
