दिवाली के पहले ही कश्मीरियों को मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले किए गए हैं।
दिवाली के पहले ही कश्मीरियों को मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले किए गए हैं। जिसमें से एक फैसले के तहत सरकार ने कश्मीर से विस्थापित होकर भारत के कई राज्यों में आ बसे 5,300 कश्मीरी परिवारों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।

अब इन परिवारों को केंद्र की ओर से 5.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि ये कश्मीर में बस सकें। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पीओके के विस्थापितों के लिए मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि इससे ऐतिहासिक भूल सुधार का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, 'कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है।'
इस मौके पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पीओके से विस्थापित हुआ 5300 परिवार जो देश के दूसरे हिस्सों में बस गए और फिर जम्मू-कश्मीर में ही लौट आए उन्हें 5.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह विस्थापित हुए परिवारों के साथ हुई ऐतिहासिक गलती सुधारने के तौर पर लिया गया कदम है।
आपको बता दें कि सरकारी नौकरी वालों को छोड़कर वर्तमान में हर कश्मीरी परिवार को 13 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। जो पहले सिर्फ 6600 रुपये था। जिसे मोदी सरकार ने मई 2015 में बढ़ाकर 10 हजार किया था। सरकार ने महंगाई आदि को देखते हुए जून 2018 में तीन हजार रुपये का और इजाफा कर दिया था।
तो वहीं कश्मीरी पंडितों की सहायता राशि चार साल में दो बार बढ़ाई गई। अब इसी सरकार से उम्मीद है कि कोई रोडवेज तैयार कर कश्मीरी पंडितों की घर वापसी भी करवाएगी।
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने 7 नवंबर 2015 को 1,080 करोड़ रुपये की लागत से कश्मीरी प्रवासियों के लिए राज्य सरकार की 3,000 अतिरिक्त नौकरियां सृजित करने और 920 करोड़ रुपये की लागत से कश्मीर घाटी में 6,000 ट्रांजिट आवासों के निर्माण का अनुमोदन प्रदान किया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
