भारतीय रेलवे ने अपने करोड़ों यात्रियों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। इस सुविधा के जरिए यात्री स्टेशन पर अपनी सेहत का चेकअप कर सकेंगे।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने अपने करोड़ों यात्रियों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। इस सुविधा के जरिए यात्री स्टेशन पर अपनी सेहत का चेकअप कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने लखनऊ जंक्शन पर एक हेल्थ एटीएम कियोस्क लगाया है। जानकारी दें कि लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने हेल्थ एटीएम कियोस्क का उद्घाटन किया है। हेल्थ एटीएम कियोस्क के जरिए यात्री मात्र 50 रुपये देकर सेहत से जुड़े 16 मापदंडों की जांच करा सकते हैं। एक से ज्यादा बैंक अकाउंट वाले रहें सावधान, रखें इन बातों का ध्यान ये भी पढ़ें
महज 50 रुपये में कराएं ये सारी जांच
जानकारी के मुताबिक रेलवे मंत्रालय की ट्वीट के जरिये बताया है कि, 50 रुपये में यात्री बोन मास, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन सैचुरेशन, बसल मेटाबोलिटक रेटिंग, मसल क्वालिटी स्कोर, मेटाबोलिक एज, सिस्टोलिक बीपी, वजन और बॉडी मास इंडेक्स सहित अन्य पैरमीटर की जांच करा सकते हैं।
त्योहार में ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलेगा
दूसरी ओर बता दें कि रेलवे ने रेलयात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए घोषित त्योहार विशेष रेलगाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी की है। रेलवे ने आनंद विहार से भागलपुर, कटिहार, जोगबनी, वाराणसी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा के लिए एक्सट्रा ट्रेनें चलाई हैं। यात्रियों को रेलवे द्वारा चलाई गई त्योहार विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल सकते हैं।
सप्ताह में तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
जी हां त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से पूर्णिया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन संख्या 04084 दिल्ली-पूर्णिया कोर्ट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ये ट्रेन शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार को दिल्ली से चलेगी जबकि ट्रेन संख्या 04083 पूर्णिया से रविवार और बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन में सामान्य डिब्बे होंगे। वहीं स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बेगूसराय, खगड़िया, मांसी, एस बख्तियारपुर सहरसा, दौरम माधपुरा और बनमंखी स्टेशनों पर ठहरेगी।
आनंद विहार-भागलपुर की स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक
वहीं आनंद विहार टर्मिनल से 04002 विशेष रेलगाड़ी 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हर गुरुवार को भागलपुर के लिए चलेगी। वहीं भागलपुर से आनंद विहार के लिए 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विशेष ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में 2 टियर वातानुकूलित, 3 टियर वातानुकूलित और शयनयान कोच होंगे। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, पं दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications