ऑटो सेक्टर में नरमी का दौर जारी है। जी हां देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी वाहन बनाने वाली मारुति सुजुकी इंडिया ने सुस्त डिमांड को देखते हुए सितंबर में अपना उत्पादन 17.48 फीसदी घटा दिया है।
नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर में नरमी का दौर जारी है। जी हां देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी वाहन बनाने वाली मारुति सुजुकी इंडिया ने सुस्त डिमांड को देखते हुए सितंबर में अपना उत्पादन 17.48 फीसदी घटा दिया है। यह लगातार आठवां महीना है जब कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ने अपना उत्पादन कम किया है। अगस्त महीने में कंपनी ने उत्पादन 33.99 फीसदी कम किया था।

सितंबर महीने में 1,32,199 इकाइयों का उत्पादन
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने सितंबर महीने में 1,32,199 इकाइयों का उत्पादन किया। जबकि, एक साल पहले इसी महीने में यह संख्या 1,60,219 इकाई थी। हालांकि अगस्त की तुलना में उत्पादन सुधरा है। कंपनी ने उस दौरान 1,11,370 वाहनों का उत्पादन किया था। पिछले महीने यात्री वाहनों का उत्पादन सालाना आधार पर 17.37 फीसदी घटकर 1,30,264 इकाई रहा। जबकि, सितंबर 2018 में यह संख्या 1,57,659 इकाई थी।
मंदी का असर: छोटी कारें भी कम बनी
वहीं कंपनी की आल्टो, न्यू वैगनआर, सिलेरियो, इगनिस, स्विफ्ट, बालेनो और डिजायर समेत छोटी एवं काम्पैक्ट खंड की कारों का उत्पादन सितंबर महीने में 98,337 इकाई रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 1,15,576 इकाई था। इसी तरह से विटारा ब्रेजा, एर्टिंगा और एस-क्रॉस जैसे यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 17.05 फीसदी घटकर इस साल सितंबर में 18,435 इकाई रहा। जबकि, पिछले साल इसी महीने में 22,226 इकाइयों का उत्पादन हुआ था।
गिरा टाटा मोटर्स का उत्पादन
दूसरी तरफ अन्य कंपनियों पर भी दबाव बना रहा। टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों का उत्पादन भी इस साल सितंबर में 63 फीसदी घटकर 6,976 इकाई रहा जो पिछले साल इसी महीने 18,855 इकाई था। मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टोयोटा और होंडा समेत सभी बड़ी वाहन कंपनियों की घरेलू बिक्री में दहाई अंक में गिरावट दर्ज की गयी। त्योहार शुरू होने के बावजूद वाहनों की मांग सुस्त है। सितंबर महीने में ऑटो कंपनियों के बिक्री का डाटा भी उम्मीद से कमजोर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
