सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने 96 रुपये का प्लान दोबारा पेश किया है। इसके साथ पहले के मुकाबले कम कॉलिंग बेनिफिट्स दिए जाएंगे। जानकारी दें कि नए प्लान में कंपनी 90 दिन की वैधता उपलब्ध करा रही है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने 96 रुपये का प्लान दोबारा पेश किया है। इसके साथ पहले के मुकाबले कम कॉलिंग बेनिफिट्स दिए जाएंगे। जानकारी दें कि नए प्लान में कंपनी 90 दिन की वैधता उपलब्ध करा रही है। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग को 250 मिनट कर दिया गया है। यह बेनिफिट प्रतिदिन के लिए है। इसके अलावा सभी बेनिफिट्स एक जैसे होंगे। दूसरी ओर कंपनी ने 118 रुपये और 153 रुपये के वाउचर में भी बदलाव किए हैं।

बीएसएनएल का 96 रुपये का प्लान
इस प्लान को जुलाई महीने में पेश किया गया था। इस समय इसे अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा दी गई थी। इसके बेनिफिट्स की वैधता 21 दिन और प्लान की वैधता 180 दिन की थी। अब इसे एक प्रमोशनल प्लान के तौर पर रिवाइज किया गया है। कम कॉलिंग बेनिफिट्स के अलावा सभी बेनिफिट्स एक जैसे हैं। नए प्लान को 5 अक्टूबर से लागू कर दिया गया है। इस प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जाएंगे। एसएमएस और कॉलिंग की वैधता 21 दिन की होगी।
बात करें अगर 118 रुपये और 153 रुपये के वाउचर की तो इन प्लान्स के बेनिफिट्स पहले जैसे ही होंगे बस इनमें पीआरबीटी यानी पर्सनलाइज रिंगटोन की सुविधा जोड़ी गई है। 118 रुपये के एसटीवी की बात करें तो इसमें प्रतिदिन 0.5 जीबी डाटा प्रतिदिन और 250 मिनिट प्रतिदिन दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिन की है। वहीं, 153 रुपये के पीवी की बात करें तो इसमें भी 0.5 जीबी डाटा प्रतिदिन और 250 मिनिट प्रतिदिन दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिन की है।
हाल में इन प्लानों में भी बीएसएनएल ने किया बदलाव
गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले कंपनी ने 1,699 रुपये वाले प्लान में बदलाव करते हुए इसकी वैधता बढ़ाकर 455 दिनों की कर दी है। इससे पहले इस पैक की वैधता 365 दिनों की थी। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में यूजर्स पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन भी इस्तेमाल कर सकेंगे और फ्री में अनलिमिटेड गाने बदल सकते हैं।
वहीं बीएसएनएल ने 6 प्री-पेड प्लान को रिवाइज किया है, जिसमें 349, 399, 447, 485, 666 और 1,699 रुपये वाले पैक शामिल हैं। इन सभी प्लान्स में ग्राहकों को रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। हालांकि इसका लाभ सिर्फ अक्टूबर तक ही उठाया जा सकता है। इसके बाद ग्राहकों को नवंबर और दिसंबर से इन प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा की जगह 1 जीबी डाटा ही मिलेगा। कंपनी के ये सभी प्लान्स लंबी वैधता के साथ है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications