यहां पर आपको बताएंगे कि रेपो रेट से रिटेल लोन को लिंक कराने पर बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लेना कितना सस्ता होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक के दिए गए आदेश के बाद सभी बैंक धीरे-धीरे रेपो रेट को रिटेल लोन से लिंक करके ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं। अब सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को रेपो रेट से लिंक्ड रिटेल लोन की ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी। रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती के कारण बैंक ने यह कदम उठाया है ताकि ग्राहकों को ब्याज दरों में कटौती का फायदा पहुंच सके। 4 अक्टूबर को RBI ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। आरबीआई ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट घटाई है। इसके बाद अब रेपो रेट 5.15 प्रतिशत पर आ गया है।

इस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि रेपो रेट बेंचमार्क से लिंक्ड कंज्यूमर लोन्स के लिए ब्याज दरों को 0.25 फीसदी घटा दिया गया है। नई दरें रेपो रेट से लिंक्ड होम लोन, मॉर्गेज लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और अन्य रिटेल लोन प्रोडक्ट्स पर लागू होंगी। बैंक ने आगे कहा कि अब होम लोन और ऑटो लोन्स के लिए ब्याज दरें 8.10 प्रतिशत से लेकर 8.60 फीसदी सालाना हो गई हैं।
आपको बता दें कि कटौती के बाद रिवर्स रेपो रेट घटकर 4.90 प्रतिशत हो गया है। रिजर्व बैंक ने CRR 4 फीसदी और SLR 19 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। बता दें कि RBI ने इस साल लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कटौती की है। एमएसएफ और बैंक रेट एडजस्ट होकर 5.40 प्रतिशत हो गया है।
इसके अलावा रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.1 प्रतशत कर दिया है। इसके पहले अगस्त में रिजर्व बैंक ने ग्रोथ का अनुमान 7.0 प्रतिशत से घटाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया था। रिजर्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2020 की दूसरी इकाई में 6.6-7.2 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान है। वहीं वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ग्रोथ 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। तो वहीं आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021 के लिए ग्रोथ का अनुमान 7.1 प्रतिशत रखा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
