टीवी के दर्शकों के लिए एक खास सुविधा की पेशकश की जा रही है । जिसके तहत अब दर्शक मात्र 130 रुपए में 150 चैनल देख सकेंगे। दरअसल 130 रुपये के एनसीएफ चार्ज में पहले से ज्यादा चैनल देखने को मिलेंगे। नए टैरिफ नियमों के लागू होने के बाद ज्यादातर ग्राहकों की शिकायत थी कि उनके लिए अब टीवी देखना पहले से महंगा हो गया है। ट्राई इस कमी को ठीक करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन ने ग्राहकों को इससे राहत दी है।

आपको बता दें कि हाल ही में हुई एक बैठक में ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन ने सब्सक्राइबर कॉस्ट को कम करने के लिए कमियों में आवश्यक बदलाव कर दिया है। फेडरेशन ने तय किया है कि अब वह ग्राहकों को 130 रुपये के एनसीएफ चार्ज में 150 स्टैण्डर्ड डेफिनिशन (एसडी) एसएम दिखाएगा जो पहले केवल 100 थे। फेडरेशन के प्रेसिडेंट एस.एन. शर्मा ने कहा कि उन्होंने फेडरेशन के मेंबर्स के साथ इस बारे में काफी चर्चा की। इस चर्चा में 130 रुपये के नेटवर्क कपैसिटी फीस में 150 एसडी चैनल दिखाने का फैसला किया गया है।
इससे पहले जो सब्सक्राइबर्स 100 से ज्यादा चैनल देखना चाहते थे उन्हें हर 25 चैनल के लिए अलग से 20 रुपये देने पड़ते थे। इस हिसाब से अगर वे 150 चैनल देखना चाहते हैं तो उन्हें एनसीएफ चार्ज के तौर पर जीएसचटी के साथ 170 रुपये का भुगतान करना होता है। फेडरेशन द्वारा किया गया यह परिवर्तन अभी तक केवल केबल टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए ही लागू है। डीटीएच सब्सक्राइबर्स को इस बदलाव का लाभ उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
आपको बता दें कि ट्राई ने इस साल डीटीएच और केबल नेटवर्क के लिए नए टैरिफ की घोषणा की थी। इसके बाद से सब्सक्राइबर्स का मंथली बिल पहले के मुकाबले ज्यादा हो गया है। नए टैरिफ नियमों को ट्राई ने सब्सक्राइबर्स के टीवी देखने के बिल को कम करने के लिए लागू किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया गया। अब देखना यह है कि डीचीएच ऑपरेटरों को यह सुविधा कब तक मिलेगी क्योंकि नए नियमों से ज्यादातर सभी दर्शक परेशान हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
