सस्ता हुआ आज सोना, चांदी में आई हल्की तेजी। दिल्ली सर्राफा बाजार में गत दिवस की बड़ी बढ़त के बाद शनिवार को मुनाफावसूली से सोना 150 रुपए टूटकर 39,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया
नई दिल्ली: सस्ता हुआ आज सोना, चांदी में आई हल्की तेजी। दिल्ली सर्राफा बाजार में गत दिवस की बड़ी बढ़त के बाद शनिवार को मुनाफावसूली से सोना 150 रुपए टूटकर 39,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी 300 रुपए की मजबूती के साथ 46,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को सोने के दाम में 1100 रुपए प्रति दस ग्राम दाम बढ़े थे। बजट के बाद ऐसा दूसरा मौका था जब सोने के दाम में इजाफा देखने को मिला है। बजट के एक दिन बाद सोने के दाम में 1300 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी
विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही नरमी का असर भी आज स्थानीय बाजार पर दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना हाजिर दो डॉलर फिसलकर 1,504.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 3.5 डॉलर की गिरावट के साथ 1,510.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.04 डॉलर की नरमी के साथ 17.53 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना 150 रुपए गिरा
जबकि दूसरी ओर स्थानीय बाजार में शुक्रवार को 1,150 रुपए की छलांग लगाने के बाद आज मुनाफावसूली के दबाव में सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए गिरकर 39,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि त्योहारी मांग अभी मजबूत बनी हुई है। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,200 रुपए के भाव पर टिकी रही। सफेद धातु की मांग आने से चांदी हाजिर 300 रुपए चमककर 46,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 129 रुपए की बढ़त में 45,530 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,270 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,150 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 46,750 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 45,530 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications