इस फेस्टिव सीजन आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों को डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर उपलब्ध करा रहा है।
नई दिल्ली: इस फेस्टिव सीजन आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों को डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर उपलब्ध करा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और रिटेल स्टोर्स की फेस्टिव सेल के बीच अब बैंक भी बंपर त्योहारी ऑफर लेकर आ रहे हैं। जानकारी दें कि शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को खरीदारी पर बंपर डिस्काउंट का एलान किया है। ग्राहकों के लिए खुशी की बात यह है कि बैंक का यह डिस्काउंट ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह की शॉपिंग पर है।

31 अक्टूबर तक मिलेगा ऑफर
बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक प्रीमियम ब्रांड्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और 20,000 स्टोर्स पर 5,000 से अधिक डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। बैंक का यह ऑफर 31 अक्टूबर तक चलेगा। बैंक के ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड या इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की मदद से शॉपिंग कर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इससे पहले एचडीएफसी बैंक फेस्टिव ट्रीट्स का एलान कर चुका है।
मिलेगा 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट
ग्राहक इस ऑफर में कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, एंटरटेनमेंट, खाना सहित यूटिलिटी पेमेंट्स की खरीदारी में फायदा ले सकते है। फ्लिपकार्ट ‘बिग बिलियन डेज' की बिक्री को आईसीआईसीआई बैंक के मास्टरकार्ड के जरिए किश्तों पर एक्स्ट्रा 10 प्रतिशत मार्कडाउन मिल रहा है। इसके साथ ही जल्द ही अमेजन पर आईसीआईसीआई बैंक के साथ पेश किए जाने वाले ऑफर को भी लॉन्च किया जाएगा। बैंक के ग्राहकों को सेंट्रल शोरूम पर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।
सभी ब्रैंड्स और कैटगरी पर विषेश छूट
अच्छी बात तो यह है कि इसके अलावा सभी ब्रैंड्स और कैटगरी पर अलग-अलग डिस्काउंट मिल रहा है। पैंटालून पर 10 प्रतिशत, मंत्रा पर 20 प्रतिशत, मैक्स पर 5 प्रतिशत, बाटा पर 5 प्रतिशत और चुनमुन पर 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। किराने के सामान पर ग्रोफर्स पर 15 प्रतिशत कैशबैक, बिग बास्केट पर 10 प्रतिशत की छूट, मेट्रो होलसेल पर 10 फीसदी कैशबैक, नेचर बास्केट पर 10 प्रतिशत की छूट और स्पेंसर पर 10 प्रतिशत कैशबैक है।
इन इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम पर मिलेगा भरपूर कैशबैक
बात करें अगर इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम की तो इस रेंज की एलजी पर 15 प्रतिशत, सोनी पर 10 प्रतिशत, सैमसंग पर 15 फीसदी और पैनासोनिक पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। वहीं, वीवो पर 5 प्रतिशत कैशबैक, वोल्टास पर 10 प्रतिशत कैशबैक, तोशिबा पर 10 प्रतिशत कैशबैक, रियलमी पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को और भी अलग-अलग कैटगरी पर डिस्काउंट मिल रहा है।
ट्रैवलिंग पर अलग से डिस्काउंट ऑफर
अगर आप इस बीच कहीं घूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक ट्रैवलिंग पर अलग से डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को मेकमाईट्रिप पर इंस्टेंट डिस्काउंट, ओयो पर फ्लैट 6 प्रतिशत का कैशबैक, होटल्सडॉटकॉम पर 4 प्रतिशत का कैशबैक, बुकिंगडॉटकॉम पर फ्लैट 7 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इसी तरह आईनॉक्स पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट, बुकमायशो पर वाउचर और रिवार्ड पॉइंट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक लाइब्रेट और अपोलो हॉस्पिटल्स पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications