जैसा कि आप जानते हैं कि अमेजन और फ्लिपकार्ट में चल रही सेल अब खत्म हो गई है। इस सेल में करोड़ों रुपए की खरीदारी भी हुई है। ज्यादातर ई-कॉमर्स साइटों में अक्सर सेल चलते रहते हैं और उसमें छूट भी मिलती है। पर अब सेल खत्म हो गई है। लेकिन यदि फिर भी आपके पास सेल से संबंधित अगर मैसेज आता है तो फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। जैसे ही आप इन मैसेज के लिंक पर क्लिक करते हैं और प्रोडक्ट खरीदते हैं आपके पैसे गायब हो जाते हैं। इससे संबंधित कई उदाहरण हैं।

इस तरह के फ्रॉड काफी आसानी से अंजाम दिए जाते हैं। पहले फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसी दिखने वाली फेक वेबसाइट तैयार की जाती है फिर डोमेन नेम से मिलता जुलता नाम रखा जाता है। तो वहीं लॉगिन पेज भी हूबहु दिखता है।
आज तक वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार कुछ फेक वेबसाइट जैसे flipkart.dhamaka-offers.com, flipkart-bigbillion-sale.com हैं जो कि फ्रॉड करती हैं। यदि आपको इस तरह की वेबसाइट मिले तो इस पर क्लिक न करें। ये फ्लिपकार्ट से जुड़ी वेबसाइट नहीं हैं। फ्लिपकार्ट का कहना है कि ऐसी वेबसाइट का लिंक मिलने पर आप फ्लिपकार्ट को रिर्पोट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि लॉग इन पेज के बाद प्रोडक्ट पेज भी असली जैसा ही लगता है। लेकिन यहां डील ऐसी होंगी जो कि आपको चौंका देंगी। जैसे किसी प्रोडक्ट की कीमत 10000 रुपए हैं तो यहां वो 1000 रुपए या 100 रुपए में मिलती हुई दिखेंगी। इस चक्कर में लोग बिना कुछ सोचे समझे क्लिक कर लेते हैं।
इसके बाद लॉग इन पेज और प्रोडक्ट पेज के बाद पेमेंट गेटवे का नंबर आता है। यहां भी असली गेटवे जैसा ही लगेगा, लेकिन आपका पेमेंट फ्रॉड करने वाले को मिलेगा और आप ठग लिए जाएंगे। आपको बता दें कि आम तौर पर इस तरह के लिंक वॉटसएप और सोशल मिीडिया के जरिए फैलाए जाते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
