टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को ब्लूटूथ-इनेबल्ड स्मार्टकनेक्ट मोबाइल एप्लीकेशन टेक्नोलॉजी से लैस अपनी नई मोटरसाइकिल अपाचे आरटीआर 200 4वी लॉन्च की है।
नई दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को ब्लूटूथ-इनेबल्ड स्मार्टकनेक्ट मोबाइल एप्लीकेशन टेक्नोलॉजी से लैस अपनी नई मोटरसाइकिल अपाचे आरटीआर 200 4वी लॉन्च की है। इसकी कीमत 1,14,345 रुपए (एक्स शोरुम, दिल्ली) है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी में 197.75सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

काफी अच्छी सिक्योरिटी फीचर्स
यह एक ब्लूटूथ इनेबल्ड मोटरसाइकिल है, जो स्मार्टएक्सोनेक्ट मोबाइल एप्लीकेशन तकनीक के साथ आती है। यह ऐप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और iOS ऐप से जुड़ा रहता है। SmartXonnect मोबाइल ऐप की मदद से राइडर को फोन के डिस्पले पर मोटरसाइकिल से जुड़ी कई जानकारी मिलेगी। इस ऐप में कई फीचर्स जैसे फीचर्स जैसे नेवीगेशन, रेस टेलीमेट्री, टूर मोड, लीन एंगल मोड, क्रैश अलर्ट और कॉल एंड एसएमएस नोटिफिकेशन मिलेंगे।
इंजन
अपाचे आरटीआर 200 4वी में 197.75CC सिंगल-सिलिंडर मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 8,500 rpm पर मैक्सिमम 20.5 PS का पावर प्रॉड्यूस करती है। वहीं, 7,000 rpm पर यह 18.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। बाइक में 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
बाइक से एक्सीडेंट होने की संभावना होगी कम
बाइक में दिया गया क्रैश अलर्ट सिस्टम इसकी सेफ्टी बढ़ाता है। यहीं नहीं यह फीचर बेहद अहम भी है। अगर मोटरसाइकिल के किसी से एक्सीडेंट की संभावनाएं बन रही है, तो मोटरसाइकिल में लगा क्रैश अलर्ट सिस्टम 180 सेकेंड में राइडर को सूचना भेज देगा। वहीं गाड़ी के एक्सीडेंट होने पर आपातकालीन नंबर डॉयल कर देगा, जिससे तत्काल प्रभाव से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति तक मदद पहुंचायी जा सके। इसके अलावा मोटरसाइकिल में ब्रेक के लिए डुअल चैनल एबीएस मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
