आज सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। त्योहारों के मौसम में आभूषण निर्माताओं की ओर से जेवराती मांग आने और विदेशों में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 1,150 रुपए की बड़ी छलांग लगाता हुआ करीब चार सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह बजट के अगले दिन छह जुलाई के बाद की सबसे बड़ी तेजी है। बजट में सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाए जाने से छह जुलाई को इसके दाम 1,300 रुपए चढ़ गए थे।

स्थानीय बाजार में दाम बढ़े
सोने के विपरीत चांदी में आज 50 रुपए की नरमी रही और यह 46,450 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। विदेशों में पीली धातु के 1,500 डॉलर प्रति औंस के पार निकलने से भी स्थानीय बाजार में इसके दाम बढ़े। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 2.50 डॉलर चमककर 1,509.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गुरुवार को भी इसमें तेजी रही थी और बीच कारोबार में यह 1,518.50 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ा था।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े आने से आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है जिससे सोने में तेजी रही। निवेशकों ने पूंजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 1.20 डॉलर की बढ़त में 1,515 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने के विपरीत चांदी हाजिर 0.01 डॉलर फिसलकर 17.56 डॉलर प्रति औंस रह गई।
चांदी के दाम में आंशिक गिरावट रही
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,150 रुपए की छलांग लगाकर 39,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,200 रुपए पर स्थिर रही। वैश्विक दबाव में चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 50 रुपए टूटकर 46,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 240 रुपए लुढ़ककर 45,401 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,420 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,250 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 46,450 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 45,401 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications