बीएसएनएल ने ग्राहकों को दिया फेस्टिवल ऑफर। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई ऑफर लॉन्च किए गए हैं।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने ग्राहकों को दिया फेस्टिवल ऑफर। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई ऑफर लॉन्च किए गए हैं। बीएसएनएल की ओर से जारी बयान के अनुसार उसका 1699 रुपए वार्षिक प्लान की वैधता को 365 दिन से बढ़ाकर 455 कर दिया गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी डाटा रोजाना, असीमित वॉयस कॉल, असीमित वॉयस कॉल के साथ असीमित गाने परिवर्तन की सुविधा मिलती है। यानी ग्राहक अब 90 दिन अधिक तक इन सभी सुविधाओं का इस्तेमाल मुफ्त में कर सकते हैं। जानकारी दें कि यह ऑफर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मान्य होगा।

अन्य प्लान्स में भी किया बदलाव
बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक (सीएम) शीतला प्रसाद ने बताया कि बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए ये ऑफर लॉन्च किए हैं ताकि वे त्योहारों का अधिक से अधिक आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि यह सभी ऑफर पूरे देश के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं।
बीएसएनएल ने लॉन्च किया ये प्लान
बता दें कि कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, नए ग्राहकों के लिए 106 और 107 रुपए वाले प्लान में लॉन्च किए गए हैं। इसमें 1 जीबी प्रतिदिन डाटा, असिमित कॉल और 24 दिन की वैधता है। इसके अलावा पीवी 186 और एसटीवी 187 में 1 जीबी प्रतिदिन का डाटा अतिरिक्त मिलेगा। पीवी 186 में असीमित वॉयस कॉल, असीमित एसएमएस और 3 जीबी डाटा प्रतिदिन 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। एसटीवी 187 में असीमित वॉयस कॉल, असीमित एसएमएस, 3 जीबी डाटा प्रतिदिन के साथ असीमित गाने परिवर्तन की सुविधा मिलती है।
इस शहर में बीएसएनएल ने बंद की अपनी 3G सर्विस
दूसरी तरफ आपको बता दें कि सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी ने तमिलनाडू के मदुराई में 4G उपलब्धता शुरू कर दी है। अब बीएसएनएल की 4G सर्विस का विस्तार तमिलनाडू के 4 सर्कल्स में कर दिया गया है। इसमें कोयंबटूर, सालेम, तिरूच्ची और मदुराई शामिल है। इन शहरों में डाटा स्पीड 12 Mbps तक उपलब्ध कराई जा रही है। बीएसएनएल के सामने इस मामले को लेकर एक बड़ी मुश्किल खड़ी है कि वो अपनी 4G कवरेज का विस्तार करना चाह रही है लेकिन उसके पास 4G लाइसेंस नहीं है। हालांकि, बीएसएनएल की मदुराई की प्रिंसिपल जनरल मैनेजर इसके लिए एक समाधान उपलब्ध कराया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications