एयरटेल ग्राहकों को अब 65 रु के रिचार्ज पर मिलेगा दोगुना फायदा। एयरटेल के 65 रुपये के रिचार्ज में अब दोगुना टॉकटाइम मिलेगा।
नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहकों को अब 65 रु के रिचार्ज पर मिलेगा दोगुना फायदा। एयरटेल के 65 रुपये के रिचार्ज में अब दोगुना टॉकटाइम मिलेगा। टेलिकॉम टॉक की एक खबर के मुताबिक एयरटेल ने चुनिंदा सर्किल के लिए 65 रुपये के रिचार्ज पर टॉकटाइम को डबल कर दिया है। एयरटेल के 65 रुपये के रिचार्ज में पहले 65 रुपये का टॉकटाइम मिलता था जिसे अब दोगुना बढ़ाकर 130 रुपये कर दिया है। जानकारी दें कि एयरटेल किसी-किसी सर्किल जैसे दिल्ली मुबंई में अब भी 65 रुपये के रिचार्ज पर 55 रुपये का टॉकटाइम ऑफर करता है। एयरटेल के इस रिवाइज्ड प्लान में डाटा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इस पैक में अभी भी 200 MB का डाटा मिलता है। पिछले साल लॉन्च किए गए इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में 0.60 रुपये प्रति मिनट की लोकल और STD कॉल रेट है।

इन सर्किल्स में हुआ रिवाइज्ड प्लान उपलब्ध
130 रुपये का यह रिवाइज्ड टॉकटाइम असम, बिहार और झारखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, नॉर्थ ईस्ट, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सर्किल में उपलब्ध है। जबकि इन सर्किल्स के अलावा जितने भी सर्किल है जैसे आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई, मुंबई आदि में भी पुरान ऑफर ही चल रहा है। पुराने ऑफर में 65 रुपये के रिचार्ज में 28 दिनों के लिए 55 रुपये का टॉकटाइम और 200 एमबी डाटा मिलेगा। कॉलिंग के लिए यूजर्स को इस प्लान में प्रति सेकंड 60 पैसे देने होते हैं।
कंपनियों को सब्सक्राइबर बेस कम होने की चिंता
जानकारी दें कि एयरटेल के साथ ही वोडाफोन आइडिया को सब्सक्राइबर बेस कम होने की चिंता सता रही है। पिछले एक साल से इन कंपनियों के सब्सक्राइबर बेस में लगातार कमी आ रही है। इसी से निपटने के लिए इन कंपनियों ने कम कीमत वाले स्मार्ट रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया है। एयरटेल ने जहां 65 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया है, वहीं वोडाफोन ने भी एक 45 रुपये का नया स्मार्ट रिचार्ज लॉन्च किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
