आज सोना खरिदना सस्ता हुआ, लेकिन चांदी में आज जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।
नई दिल्ली: आज सोना खरिदना सस्ता हुआ, लेकिन चांदी में आज जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। आभूषण निर्माताओं द्वारा जेवराती मांग कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 200 रुपए टूटकर 38,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी 1,300 रुपए उछलकर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 46,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत
विदेश में भी सोने में मामूली गिरावट और चांदी में तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.98 डॉलर फिसलकर 1,498.20 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर लुढ़ककर 1,504.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निवेशक अमेरिका में रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले सतर्कता बरत रहे हैं। इस कारण सोने में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 0.03 डॉलर की बढ़त में 17.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में औद्योगिक मांग आने से तेजी
स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिवस गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए लुढ़ककर 38,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 38,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए चढ़कर 30,200 रुपए पर पहुंच गई। चांदी की औद्योगिक मांग आने से इसमें जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी हाजिर 1,300 रुपए की छलांग लगाकर 46,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 1,358 रुपए की बढ़त में 45,641 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 20-20 रुपए चमककर क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,270 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,100 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 46,500 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 45,641 रुपए सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications