यहां पर आपको इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड में सीएनजी के दाम के बारे में बताएंगे।
प्राकृतिक गैस सीएनजी का दाम कम हो गया है। जिससे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें घटायी है, जो आज (3 अक्टूबर, 2019) गुरुवार सुबह से लागू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में सीएनजी 1.90 रुपए प्रति किलो वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 2.15 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है।

इस तरह से मिलेगी सीएनजी
आपको बता दें कि घटे हुए दाम के अनुसार, अब राजधानी दिल्ली में सीएनजी 45.20 रुपए प्रति किलो जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 51.35 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगी। नए मूल्य आज (3 अक्टूबर, 2019) की सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। इसके अलावा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कुछ चुनिंदा सीएनजी स्टेशनों से गैस भरवाने पर 1 रुपए प्रति किलो का अतिरिक्त डिस्काउंट भी ग्राहकों को मिलेगा।
कैश बैक ऑफर भी
तो वहीं ऑफ पीक आवर्स में आईजीएल के स्मार्ट कार्ड द्वारा सीएनजी भरवाने पर एक नई कैश बैक स्कीम की भी घोषणा की गई है। इसके तहत सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच आईजीएल के स्मार्ट कार्ड के जरिए सीएनजी भरवाने पर ग्राहकों को प्रति किलो 50 पैसे स्पेशल कैशबैक दिया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले सितंबर में दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में इजाफा देखने को मिला था। आइजीएल ने बताया कि घरेलू उत्पादन की लागत कम होने का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उत्पादन की लागत कम होने का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाली नेचुरल गैस के दाम घटाने की घोषणा किए जाने के बादआईजीएल ने यह कदम उठाया है।
तेल मंत्रालय की पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAS) के मुताबिक ONGC और इंडिया ऑयल लिमिटेड की ओर से की जाने वाली नेचुरल गैस की कीमत घटाकर 3.23 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी गई है। इससे पहले इसका भाव 3.69 डॉलर प्रति एमबीटीयू था। इसलिए IGL ने भी CNG सस्ता करने का फैसला किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
