नई दिल्ली। अक्टूबर 2019 में अभी बैंक 10 और बंद रहेंगे। वैसे इस बार अक्टूबर में बैंकों में कुल मिलाकर 11 दिनों की छुट्टी थी। लेकिन 2 अक्टूबर की छुट्टी बीत चुकी है। अब सारी छुट्टियां त्योहारों को लेकर हैं। देश में इस त्योहारी सीजन में भारी खरीदारी होती है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के आदी नहीं है, तो पैसों की व्यवस्था अभी से कर के रख लें। इस त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा सरकारी और निजी बैंकों के कर्मचारी छुट्टी मनाएंगे। वैसे कुछ छुट्टियां शहरों और राज्यों के हिसाब अलग अलग भी हो सकती हैं, लेकिन कुल घोषित सरकारी 11 छुट्टियां इस महीने पड़ने वाली हैं।

ये है छुट्टियों का विवरण
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को छुट्टी रहती ही है। वैसे कोलकाता में 5 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यहां महाष्टमी मनाई जाती है। वहीं 7 अक्टूबर को कोलकाता और चेन्नई में नवमी/आयुद्धपूजा/दुर्गापूजा को त्योहार के लिए बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट
-2 अक्टूबर, गांधी जयंती : कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई
-5 अक्टूबर, दुर्गापूजा : कोलकाता
-6 अक्टूबर, रविवार
-7 अक्टूबर, महानवमी : कोलकाता, चेन्नई
-8 अक्टूबर, दशहरा : कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई
-12 अक्टूबर, शनिवार : कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई
-13 अक्टूबर रविवार
-20 अक्टूबर, रविवार
-26 अक्टूबर, शनिवार
-27 अक्टूबर, रविवार
-28 अक्टूबर, दीपावली
एटीएम पर न करें ज्यादा भरोसा
अक्टूबर में कैश की भारी मांग रहती है। वैसे तो बैंक कोशिश करते हैं कि एटीएम में पैसा लगातार बना रहे। लेकिन भारी मांग रहने के कारण अक्सर जल्द ही एटीएम खाली हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको कैश की जरूरत है तो अंतिम समय में एटीएम पर भरोसा न करें। कैश पहले से ही निकाल कर रख लें।
यह भी पढ़ें : बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाएं तो क्या करें, जानें यहां
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications