यहां पर आपको एनएसई की उन 9 कंपनियों के बारे में बताएंगे जो कि 17 अक्टूबर से डीलिस्ट हो जाएंगी।
भारतीय शेयर मार्केट का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) ने 17 अक्टूबर से 9 कंपनियों को डीलिस्ट करने का फैसला लिया है। इनमें लैन्को इन्फ्राटेक और मोजर बीयर के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा अमर रेमेडीज, सुप्रीम टैक्स मार्ट्स, समतल कलर, हिंदुस्तान डॉर-अलिवर, एलएमएल, सर्वलक्ष्मी पेपर और हानुंग टॉयज भी डीलिस्ट होंगी।

बता दें कि एनएसई के अनुसार ये सभी नौ कंपनियां 'लिक्विडेशन' की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। अपने सर्कुलर में स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि उसने 17 अक्टूबर 2019 से इन कंपनियों के शेयरों को डीलिस्ट करने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि बीते कई महीनों से एनएसई ऐसी कंपनियों को डीलिस्ट करने की कोशिश कर रही है, जिनके कारोबार 6 महीने या उससे अधिक समय से निलंबित है और कंपनी मामलों के मंत्रालय (एमसीए) की वेबसाइट के अनुसार, जो लिक्विडेशन की प्रक्रिया से गुजर रहीं हैं या गुजरने वाली हैं।
तो वहीं सितंबर में भी एनएसई ने डीलिस्टिंग के अनिवार्य नियमों के तहत 14 कंपनियों को डीलिस्ट किया था। डीलिस्टिंग के नियमानुसार, डीलिस्ट हुई कंपनियों के पूर्ण-कालिक निदेशक, प्रमोटर और समूह की अन्य कंपनियां डीलिस्टिंग की तारीख से अगले 10 साल तक बाजार से प्रतिबंधित रहते हैं।
अब इन कंपनियों के प्रमोटर्स को बीएसई द्वारा नियुक्त एक स्वतंत्र वेल्यूअर के अनुसार, निर्धारित कीमतों के हिसाब से मौजूदा शेयरधारकों के शेयर खरीदने होंगे। इसके बाद इन कंपनियों को बाजार में सेबी की सलाह के अनुसार, पांच साल के लिए उत्कृष्टता के डिस्सेमिनेशन बोर्ड के पास भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि जुलाई 2018 में 222 कंपनियों को डीलिस्ट किया था।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
