यदि आप भी इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा फैसला साबित हो सकता है।
यदि आप भी इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा फैसला साबित हो सकता है। क्योंकि इस बार कई कार कंपनियां अपनी कारों में भारी भरकम छूट दे रही हैं। आप 4 लाख रुपए से भी कम कीमत पर इन कारों को अपने घर ला सकते हैं। तो आइए आपको इन कारों के बारे में बताते हैं।
मारुति अल्टो के 10
मारुति की इस कार की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3,60,843 रुपये से शुरू है। यह पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में आती है। 998 सीसी इंजन पेट्रोल वेरिएंट में 50 kW @ 6000 आरपीएम की पावर और 90 एनएम @ 3500 आरपीएम की पीएके टॉर्क, जबकि सीएनजी वेरिएंट में 43.5 kW @ 6000 आरपीएम पावर और 78 एनएम @ 3500 पीपीएम टॉर्क जनरेट करता है। इसका पेट्रोल वैरिएंट 23.95 किमी/ली और सीएनजी वेरिएंट 32.26 किमी/किग्रा का माइलेज देता है। ऑल्टो के 10 मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प में मौजूद है।
मारुति सुजुकी एस प्रेसो
हाल ही में मारुति सुजुकी ने सबसे छोटी एसयूवी एस-प्रेसो लॉन्च की है। इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.69 लाख रुपये से शुरू है। S-Presso में Alto K10 वाला इंजन दिया गया है। यह BS6 एमिशन कंप्लायंट 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर यूनिट जो 68bhp पावर और 90Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। एस-प्रेसो में 5-स्पीड एएमटी सेमी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैकल्पिक रूप से है। S-Presso का माइलेज अलग-अलग वैरिएंट के लिए 21.4 kmpl से लेकर 21.7 kmpl तक है।
मारुति अल्टो 800
मारुति ऑल्टो 800 की एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में 2,88,689 रुपये से शुरू है। यह गाड़ी पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन में मौजूद है। इसमें 796 cc 3 सिलिंडर इंजन है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। कार का पेट्रोल वेरिएंट 35.3 kW @ 6000 आरपीएम पावर और 69 एनएम @ 3500 आरपीएम का पीक टॉर्क, जबकि सीएनजी वेरिएंट 30.1 kW @ 6000 आरपीएम पावर और 60 एनएम @ 3500 आरपीएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज पेट्रोल वर्जन के लिए 22.05 kmpl और CNG वर्जन के मामले में 32.99 किमी / किग्रा है।
रेनॉ क्विड
रेनॉ इंडिया ने हाल ही में Renault Kwid को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इसे Kwid Climber नाम दिया गया है। इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 283290 रुपये से शुरू है। न्यू क्विड अब दो इंजन ऑप्शन- 800 सीसी और 1.0 लीटर पेट्रोल में मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध होंगे। 800 सीसी इंजन 54 पीएस पावर और 72 वें पीके टॉर्क जनरेट करता है, जब कि 1.0 लीटर इंजन 68 पीएस पावर और 91 सेकंड पीएसी टॉर्क जनरेट करता है।
हुंडई सेंट्रो
हुंडई सेंट्रो के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली की कीमत 390,493 रुपये से है। इसमें 1.1 लीटर 1,086 सीसी, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन, 1.1 लीटर बाय-फ्यूल सीएनजी और 1.1 लीटर स्मार्ट ऑटो एएमटी पेट्रोल इंजन 5-स्पीड इंजन ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है। 1.1 लीटर बाय-फ्यूल सीएनजी इंजन 59 पीएस पावर और 8.6 किग्रा पीएके टॉर्क जनरेट करता है। वहीं बाकी दोनों इंजन ऑप्शन 69 पीएस पावर और 10.1 किलोग्राम पीक टॉर्क जनरेट करते हैं।
आपको बता दें कि हुंडई ने अपनी कारों के लिए अक्टूबर ऑफर भी निकाला है। इसके तहत सैंट्रो पर 65000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।
डैटसन गो
तो वहीं निसान इंडिया ने हाल ही में डैटसन गो और गो + की कीमतों में 5 फीसदी तक की वृद्धि की है। इसके चलते 5 सीटर डैटसन गो की एक्स शोरूम दिल्ली की कीमत अब 3.48 लाख रुपये से शुरू होगी। इस कार में 1198 सीसी इंजन है, जो 50kW (68 पीएस) @ 5000 आरपीएम पावर और 104 एनएम @ 4000 आरपीएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल वेरिएंट में आती है। माइलेज 19.83 किमी / लीटर है।
डैटसन रेडी गो
साथ ही डैटसन रेडी गो के अलग-अलग वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में 2,79,650 रुपये से 4,37,065 रुपये के बीच है। यह कार पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट में है। इसमें 800cc और 1.0 लीटर इंजन विकल्प मौजूद हैं। 800 सीसी इंजन की पावर 54 पीएस @ 5678 आरपीएम व टॉर्क 72 एनएम @ 4386 आरपीएम है। वहीं 1.0 लीटर इंजन की पावर 68 पीएस @ 5500 आरपीएम और पीक टॉर्क 91 एनएम @ 4250 आरपीएम है। माइलेज 800 सीसी इंजन के मामले में 22.7 किमी / लीटर और 1.0 लीटर इंजन के मामले में 22.5 किमी / लीटर है। इसके अलावा रेडी गो का एक लिमिटेड एडिशन भी मौजूद है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 3,58,000 रुपये से शुरू है। इसमें भी 0.8 लीटर और 1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications