यहां पर आपको वोडाफोन के 45 रुपए वाले ऑल राउंडर पैके के बारे में बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि इसमें कितना टॉकटाइम और डाटा मिल रहा है।
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) अपने कस्टमर्स के लिए फेस्टिव ऑफर लेकर आया है। वोडाफोन-आइडिया के प्रीपेड प्लान्स में एक नया पैक आया है। यह 45 रुपये का है और इसे कंपनी ऑल राउंडर पैक बता रही है। हालाँकि यह अभी भी चुनिंदा सर्कल में ही दिया जा रहा है। इस नए वोडाफोन प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होगी। इसके साथ आपको 1 पैसा प्रति सेकंड कॉलिंग मिलेगा।

आपको बता दें कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं है। ये प्लान असम, बिहार/झारखंड, कर्नाटक और मुंबई में भी वोडाफोन के कस्टमर्स को मिलेगा। जैसा कि पहले भी बताया गया है, ये प्रीपेड प्लान है। अलग-अलग सर्कल के हिसाब से इसमें दिए जाने वाले बेनिफिट्स भी अलग-अलग होंगे।
तो वहीं कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में इस प्लानके तहत कस्टमर्स को 100 एमबी डेटा मिलेगा। ये डेटा आपके मोबाइल और नेटवर्क पर डिपेंड करता है। यानी 2G, 3G या 4G हो सकता है। झारखंड, बिहार और दिल्ली जैसे सर्कल में आपको ये सुविधा नहीं मिलेगी।
इसके अलावा वोडाफोन के 45 रुपये के ऑल राउंडर पैक में 45 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जा रहा है। आपको बता दें कि वोडाफोन आईडिया के और ऑल राउंडर पैक्स हैं। इनमें 35 रुपये, 65 रुपये, 95 रुपये, 145 रुपये और 245 रुपये शामिल हैं। ये प्लान फुल टॉक टाइम वाले हैं और इनकी वेलिडिटी 28 दिन की होती है।
बता दें कि वोडाफोन-आइडिया भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इस कंपनी के पास 320 मिलियन कस्टमर्स हैं। रिलायंस जियो के आने के बाद टेलीकॉम कंपनियों में मर्जर का दौर शुरू हुआ है। इसी क्रम में साल 2018 में आईडिया और वोडाफोन में भी बिजनेस मर्जर का ऐलान किया गया।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications