ऑटो सेक्टर में मंदी का दौर बना हुआ है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर में मंदी का दौर बना हुआ है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी की सितंबर महीने में बिक्री 24.4 फीसदी घटकर 1,22,640 वाहन रह गई। जबकि कंपनी ने पिछले साल सितंबर में 1,62,290 वाहन बेचे थे। मारुति सुजुकी ने बयान में कहा कि सितंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 26.7 फीसदी गिरकर 1,12,500 वाहनों पर रही।

मारुति की मिनी कारों की बिक्री में गिरावट
बता दें कि सितंबर 2018 में उसने 1,53,550 गाड़ियां बेची थीं। ऑल्टो और वैगन आर समेत कंपनी की मिनी कारों की बिक्री इस दौरान 42.6 फीसदी घटकर 20,085 वाहन रह गई। एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 34,971 इकाई पर था। इसी तरह कॉम्पैक्ट वाहन खंड में कंपनी की बिक्री 22.7 फीसदी घटकर 57,179 इकाई रह गई, जो सितंबर, 2018 में 74,011 इकाई थी। इस खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर गाड़ियां आती हैं।
कंपनी के निर्यात में भी गिरावट
वहीं कंपनी की मध्यम आकार की सेडान कार सियाज की बिक्री भी भारी गिरावट के साथ 1,715 इकाई पर आ गई। पिछले साल इसी महीने में उसने 6,246 सियाज कारें बेची थीं। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा, एस क्रॉस और अर्टिगा की बिक्री मामूली गिरकर 21,526 इकाई पर रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 21,639 इकाई पर थी। कंपनी का निर्यात 17.8 फीसदी घटकर 7,188 इकाई रह गया, जो एक साल पहले सितंबर में 8,740 वाहनों पर था।
M&M की बिक्री सालाना आधार पर 20.1% घटी
दूसरी ओर बात करें महिंद्रा की तो सितंबर में M&M की बिक्री सालाना आधार पर 20.1 फीसदी घटकर 43,343 यूनिट रही है। सितंबर 2018 में कंपनी की कुल बिक्री 55,022 यूनिट रही थी। सितंबर में M&M की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी घटकर 2,651 यूनिट रही है। सितंबर 2018 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 3,754 यूनिट रही थी। बता दें कि सितंबर में M&M की पैसेंजर वाहन बिक्री सालाना आधार पर 33 फीसदी घटकर 14,333 यूनिट रही है। सितंबर 2018 में कंपनी की पैसेंजर वाहन बिक्री 21,411 यूनिट रही थी।
सितंबर में M&M की कमर्शियल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 18 फीसदी घटकर 18,872 यूनिट रही है। सितंबर 2018 में कंपनी की M&M बिक्री 22,917 यूनिट रही थी। जानकारी दें कि सितंबर में M&M की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 2 फीसदी घटकर 37,011 यूनिट रही है। सितंबर 2018 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 37,581 यूनिट रही थी। सितंबर में M&M की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 0.3 फीसदी बढ़कर 36,046 यूनिट रही है। सितंबर 2018 में कंपनी की कुल घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 35,953 यूनिट रही थी।
बजाज ऑटो की कुल बिक्री सितंबर में 20% गिरी
वहीं दूसरी बजाज ऑटो की कुल बिक्री सितंबर महीने में 20 प्रतिशत गिरकर 4,02,035 इकाई पर रही। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 5,02,009 वाहन बेचे थे। बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को बताया कि इस साल सितंबर में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 31 प्रतिशत गिरकर 2,15,501 वाहन रही। एक साल पहले इसी महीने में उसने 3,11,503 इकाइयों की बिक्री की थी। इस दौरान , कुल मोटरसाइकिल बिक्री 22 प्रतिशत गिरकर 3,36,730 इकाइयों पर रही। एक साल पहले इसी महीने में उसने 4,30,939 मोटरसाइकिलें बेची थीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications