आज मंगलवार को सोने की चमक फीकी पड़ी, जबकि चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज मंगलवार को सोने की चमक फीकी पड़ी, जबकि चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना मंगलवार को 550 रुपये लुढ़ककर 38,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 600 रुपये टूटकर 45,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 9.65 डॉलर गिरकर 1,463 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमत
सोमवार को कारोबार के दौरान यह 1,458.50 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था जो 06 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी पाँच डॉलर टूटकर 1,467.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर की मजबूती के दबाव में पीली धातु में गिरावट देखी गयी है। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के समाधान की उम्मीद से सोने पर और दबाव रहा। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.02 डॉलर टूटकर 17.01 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में आज सोना चांदी
वहीं दूसरी ओर स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी। सोना स्टैंडर्ड 550 रुपये लुढ़ककर 38,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना स्टैंडर्ड भी 38,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपये फिसलकर 30,000 रुपये पर रही। चाँदी पर भी दबाव रहा। चाँदी हाजिर 600 रुपये टूटकर 45,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चाँदी वायदा 666 रुपये की गिरावट में 44,283 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 20-20 रुपये फिसलकर क्रमश: 900 रुपये और 910 रुपये प्रति इकाई पर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम = 38,470 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 38,300 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 45,200 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 44,283 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 900 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 910 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 30,000 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications