रिलायंस जियो ने मंगलवार को जियोफोन दिवाली 2019 ऑफर के नाम से क स्पेशल वन-टाइम ऑफर पेश किया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने मंगलवार को जियोफोन दिवाली 2019 ऑफर के नाम से क स्पेशल वन-टाइम ऑफर पेश किया है। जियो दशहरा और दिवाली के अवसर पर अपने 1500 रुपए कीमत वाले जियोफोन को केवल 699 रुपए की विशेष कीमत पर उपलब्ध कराएगी। जानकारी दें कि फिलहाल जियो फोन की मौजूदा कीमत 1500 रु है। ऑफर में जियो बिना किसी शर्त के 800 रु की बचत दे रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने जैसा है।
सबसे सस्ता है जियो स्मार्टफोन
इस ऑफर के तहत जो ग्राहक 699 रुपए का जियोफोन खरीदेंगे उन्हें जियो की तरफ से कई फायदे मिलेंगे। जियोफोन के ग्राहक जो दिवाली 2019 ऑफर के माध्यम से जियो से जुड़ेंगे, उन्हें जियो 700 रुपए का डाटा बेनिफिट प्रदान करेगा। पहले 7 रिचार्ज पर जियो 99 रुपए का अतिरिक्त डाटा जोड़ देगा। यह 700 रुपए का अतिरिक्त डेटा आपको मनोरंजन, भुगतान, ई-कॉमर्स, शिक्षा, ट्रेन और बस बुकिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता ऐप जैसी अनदेखी दुनिया में प्रवेश कराएगा।
जियो फोन में मिलेंगे ये फायदे
बता दें कि जियो स्मार्टफोन एकमात्र ऐसा स्मार्टफोन है जो भारत में, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए, और एक भारतीय ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ डेवलप किया गया है। 1,500 रुपए में, जियोफोन बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते स्मार्टफोन से एक-चौथाई कम कीमत पर उपलब्ध है। इसके लॉन्च के बाद से लगभग 7 करोड़ 2G उपभोक्ता जियोफोन प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गए हैं। जिससे उन्हें बेहतरीन डिजिटल सेवाओं से जुड़ने का मौका मिला है।
जानें 699 रु में कैसे खरीदा जा सकता है जियो फोन
- ग्राहक को नया जियो फोन लेने के लिए कंपनी के ऑफिशियल स्टोर या फिर आउटलेट पर जाना होगा।
- यहां पर उसे 699 रुपए देने होंगे जिसके बाद उसे नया जियो फोन मिल जाएगा।
- ग्राहक को फोन के साथ कम से कम 99 रुपए का रिचार्ज करना होगा। जिसकी वैलिडिटी महीनेभर होगी।
- 99 रुपए या उससे अधिक के पहले 7 रिचार्ज पर ग्राहकों का अतिरिक्त 4G डेटा भी दिया जाएगा।
दिवाली तक सीमित समय के लिए ऑफर
ऑफर का फायदा दिवाली तक ही मिलेगा। दूसरी ओर ध्यान दें कि कोई ग्राहक दिवाली के बाद फोन खरीदता है, तब उसे 1500 रुपए ही देने होंगे। फोन खरीदने के बाद दिवाली तक पहला रिचार्ज करना भी जरूरी है। जिसके बाद सभी रिचार्ज पर एक्स्ट्रा डेटा का बेनीफिट मिलेगा। 99 रुपए के हर रिचार्ज पर 14GB डेटा एडिशनल मिलेगा, जो 153 रुपए के रिचार्ज पर भी लागू होगा।
जानें जियो फोन के फीचर्स
- फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। टी 9 कीपैड मिलता है।
- फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल और रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
- इससे भी वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
- फोन में 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज है।
- माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- ये KaiOS पर चलता है और इसमें 2000mAH की बैटरी है।
- इसमें 4G VoLTE, FM रेडियो, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications