नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में आम लोगों को सरकार ने झटका दिया है। आज से सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया है। यह लगातार दूसरा महीना है जब गैस का सिलेंडर महंगा किया गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की साइट पर दी जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का नॉन सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपये महंगा हो गया है। रेट बढ़ाने के बाद यह दिल्ली में अब 605 रुपये का हो गया है। एक महीने पहले यानी 1 सितंबर को इसका दाम बढ़ाकर 590 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया था। वहीं सरकार ने प्राकृतिक गैस के दाम में कटौती का फैसला किया है।
दूसरे शहरों का रेट
कोलकाता में नॉन सब्सिडी वाला गैस का सिलेंडर 13.50 रुपये महंगा किया गया है। इसकी नई कीमत 630 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है। जबकि मुंबई में गैस सिलेंडर 12.50 रुपये महंगा किया गया है और यह अब 574.50 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में गैस का सिलेंडर 13.50 रुपये महंगा किया गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद गैस सिलेंडर की नई कीमत 620 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा
घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलो वाला नॉन डोमेस्टिक गैस सिलेंडर (कमर्शियल गैस सिलेंडर) भी महंगा कर दिया है। दिल्ली में यह गैस सिलेंडर 30.50 रुपये महंगा हुआ है। अब इसकी कीमत 1085 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं मुंबई में यह गैसे सिलेंडर 24 रुपये महंगा किया गयया है। अब इस गैस सिलेंडर की नई कीमत 1139.50 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है। इसके अलावा कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा किया गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद यह अब 1139.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में यह गैस का सिलेंडर 24.5 रुपये महंगा होकर 1199 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।
सितंबर में गैस सिलेंडर का ये था दाम
वहीं 1 सितंबर से गैस सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया था। तेल कंपनियों की तरफ जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम को 15.5 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया था। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 574.5 रुपये में मिलने वाला 14.2 किलो का गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 590 रुपये का हो गया था।
वहीं प्राकृतिक गैस के दाम घटे
एक तरफ जहां गैसे सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं तेल मंत्रालय की पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के अनुसार ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड नेअपनी प्राकृतिक गैस की कीमत को घटाकर 3.23 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दिया है। इस कटौती के बाद प्राकृतिक गैस का नया दाम 1 अक्टूबर, 2019 से अगले 6 महीने तक यही रहेगा। ध्यान रहे कि नेचुरल गैस की कीमतें हर 6 महीने में तय की जाती हैं। इनकी कीमतों की समीक्षा हर साल 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को होती है, और इसके बाद दाम में फेरबदल का फैसला किया जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications