अटल पेंशन योजना के तहत 1.8 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स ने पंजीकरण कराया।
अटल पेंशन योजना को लेकर नए आंकड़े सामने आए हैं। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत पंजीकृत अभिदाताओं की संख्या हाल ही में 1.8 करोड़ से अधिक हो गई। मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष अटल पेंशन योजना के तहत अभिदाताओं का पंजीकरण बेहतर रहा है, इस वित्तीय वर्ष के प्रत्येक कार्य दिवस में औसतन 15,000-20,000 एपीवाई खाते खोले जा रहे हैं जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 60% की वृद्धि दर्शाता है।

एपीवाई में इस असाधारण वृद्धि के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रमुख योगदानकर्ता- भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन बैंक हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के मामले में, त्रिपुरा ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक, आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, काशी गोमती समन्वित ग्रामीण बैंक, उत्तर बंगा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, प्रथम बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
तो वहीं निजी क्षेत्र के बैंक और पेमेंट बैंक की श्रेणी में एचडीएफसी बैंक और एयरटेल पेमेंट बैंक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि अटल पेंशन योजना, भारत सरकार की गारंटीड पेंशन योजना है, जिसे पीएफआरडीए द्वारा विनियमित किया जाता है I यह योजना 18-40 वर्ष की आयु समूह के सभी भारतीय नागरिकों को बैंक या डाकघर शाखाओं, जहां उनकी बचत बैंक खाता है, के माध्यम से शामिल होने की सुविधा देती है। योजना के अनुसार, पंजीकृत अभिदाता को 60 वर्ष की आयु से 1000 रुपए से 5000 रुपए प्रतिमाह की न्यूनतम गारंटटीड पेंशन प्राप्त होगी, जो कि उसके द्वारा दिए गए अंश दानों पर निर्भर करेगा।
तो वहीं अभिदाता की मृत्यु की स्थिति में उसके पति/पत्नी को समान पेंशन राशि प्राप्त होगी। अभिदाता और उसके पति/पत्नी दोनों की मृत्यु की स्थिति में, अभिदाता की 60 वर्ष की आयु तक संचित हुए पेंशन कोष को नामिनी को वापस कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications