अगस्त महीने में आठ कोर सेक्टर्स की विकास दर रिपोर्ट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
पहले जीडीपी में गिरावट और अब कोर सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई है। जी हां अगस्त महीने में आठ कोर सेक्टर्स की विकास दर रिपोर्ट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त महीने में 8 कोर सेक्टर्स की ग्रोथ घटकर 0.5 प्रतिशत पर आ गई है। जबकि जुलाई महीने में यह ग्रोथ 2.1 फीसदी थी। तो वहीं अगस्त 2018 में आठ कोर सेक्टर्स की विकास दर 4.7 प्रतिशत थी।

इस महीने के दौरान, रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन के दौरान कोयला (-8.6%), कच्चा तेल (-5.4%), प्राकृतिक गैस (-3.9%), सीमेंट (-4.9%) और बिजली (-2.9%) का उत्पादन हुआ। तो वहीं रिफायनरी प्रोडक्ट में (2.6%), उर्वरक (2.9%) और स्टील में (5%) की वृद्धि हुई।
आपको बता दें कि पिछले अगस्त की तुलना में इस साल आठ कोर सेक्टर्स की विकास दर में लगभग 90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मोदी सरकार के लिए यह एक बड़ा झटका है।
दरअसल, तमाम कोशिशों के बावजूद उद्योगों की वृद्धि दर में वृद्धि नहीं पकड़ पा रही है। जुलाई में आठ कोर सेक्टर की विकास 2.1 प्रतिशत थी, जिससे एक उम्मीद जगी थी कि आगे सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन अब अगस्त के आंकड़ों ने अर्थव्यवस्था को झकझोर दिया है।
तो वहीं इससे पहले जून महीने में 8 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ घटकर 0.2 प्रतिशत रही थी। कोर सेक्टर में गिरावट की अहम वजह ऑयल के दाम में उछाल और सीमेंट उत्पादन में भारी सुस्ती बताई गई थी।
आठ प्रमुख उद्योग में कोयला, क्रूड, ऑयल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी आते हैं। इनकी भारत के कुल इंडस्ट्रियल आउटपुट (औद्योगिक उत्पादन) में लगभग 40 फीसदी हिस्सा होता है।
इस हफ्ते के अंत में अपनी नीति समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती के लिए यह कोर सेक्टर डेटा भारतीय रिजर्व बैंक को प्रेरित कर सकता है। जून तिमाही में निजी अंतिम उपभोग व्यय वृद्धि घटकर 3.1% हो गई - 18 तिमाहियों में सबसे धीमी- विकास दर का समर्थन करने के लिए RBI पर नीतिगत दरों में कटौती का दबाव होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications