सस्‍ता हुआ सोना, नवरात्रि में सोने खरीदने का अच्‍छा मौका

सोने और चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गिरावट देखने को म‍िली।

नई द‍िल्‍ली: सोने और चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गिरावट देखने को म‍िली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सरार्फा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये उतरकर 39,020 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चाँदी भी 525 रुपये लुढ़ककर 45,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 9.40 डॉलर टूटकर 1,487.20 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 13.70 डॉलर लुढ़ककर 1,492.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

Big Fall In Gold And Silver Prices Know Todays Rate

अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच पिछले करीब सवा साल से जारी व्यापार तनाव में कमी के संकेतों से डॉलर मजबूत हुआ है। इससे सोने पर दबाव रहा। साथ ही निवेशकों का विश्वास भी पूँजी बाजार में बढ़ा है। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.26 डॉलर टूटकर 17.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

भारत में आज के सोना की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

स्थानीय बाजार में आज सोना चांदी

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये की गिरावट के साथ 39,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही गिरकर 38,850 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपये पर टिकी रही। चाँदी हाजिर 525 रुपये लुढ़ककर 45,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चाँदी वायदा भी 568 रुपये टूटकर 44,949 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव गत दिवस के स्तर पर ही पड़े रहे।

भारत में आज से चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

दोनों कीमती धातुओं के भाव

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम=39,020 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 38,850 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 45,800 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 44,949 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,300 रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+