नई दिल्ली। बीते हफ्ते यानी 22 सितंबर से 29 सितंबर के दौरान जहां सोने का रेट बढ़ा वहीं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते दौरान सोना के रेट में 450 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज हुई है। वहीं चांदी के रेट में 1525 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों का मानना है कि सोने का रेट अभी इसी स्तर पर बना रह सकता है। इन लोगों के अनुसार जब तक चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की दिशा तय नहीं हो जाती है, तब तक इन दोनों कीमती धातुओं के रेट किस तरफ जाएंगे, पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता है। इन लोगों के अनुसार अक्टूबर में कुछ भी हो सकता है।
अक्टूबर है निर्णायक समय
गोल्ड और सिल्वर के रेट के लिए अक्टूबर निर्णायक महीना साबित हो सकता है। अक्टूबर में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता फिर से होने वाली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चीन वार्ता में उलझा कर 2020 का इंतजार कर रह है। अमेरिका में 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। ट्रंप के अनुसार चीन मान कर चल रहा है कि वह चुनाव हार जाएंगे, और चीन बाद में बनने वाली सरकार से ट्रेड डील कर लेना। लेकिन इसी के साथ ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर अक्टूबर में व्यापार वार्ता सफल नहीं हुई तो वह सख्त कदम उठाएंगे। इसीलिए माना जा रहा है कि अक्टूबर में सोना या तो एक दम से नीचे आ जाएगा, या एकदम से ऊपर चला जाएगा।
क्या हो सकता है
अगर ट्रंप चीन के रवैये से संतुष्ट हुए तो ट्रेड वॉर थम जाएगा और गोल्ड के रेट में एकदम से कमी दर्ज की जा सकती है, लेकिन अगर यह व्यापार वार्ता ट्रंप की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही तो चीन पर टैरिफ बढ़ाए जा सकते हैं। ऐसे में विश्च व्यापार फिर से दिक्कतों का सामना करेगा, और गोल्ड की मांग बढ़ जाएगी। ऐसे में गोल्ड का रेट फिर से नई ऊंचाइयां देख सकता है।
एक हफ्ते में दाम में आया अंतर
-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 450 रुपये बढ़े दाम
-सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 450 रुपये बढ़े दाम
-चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 1525 रुपये घटे दाम
-चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 1815 रुपये घटे दाम
-सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 20 रुपये घटे दाम
-सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 20 रुपये घटे दाम
-गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 300 रुपये बढ़े दाम
सोमवार का दोनों कीमती धातुओं का रेट
-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,770 रुपये
-सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,600 रुपये
-चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,850 रुपये
-चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,332 रुपये
-सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 940 रुपये
-सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 950 रुपये
-गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,000 रुपये
शनिवार का दोनों कीमती धातुओं का रेट
-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,220 रुपये
-सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,050 रुपये
-चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 46,325 रुपये
-चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 45,517 रुपये
-सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 920 रुपये
-सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 930 रुपये
-गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications