यहां पर आपको बताएंगे कि कश्मीरी किसान और व्यापारी सेब के लिए कैसे अच्छे दाम प्राप्त् करेंगे।
कश्मीरी सेब व्यापारियों और किसानों के लिए खुशखबरी है। यहां के सेब की खरीद के लिए नोडल एजेंसी राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) ने क्रमशः: ए, बी और सी ग्रेड सेब के लिए 54 रुपए, 38 रुपए और 15.75 रुपए तय किए हैं। नेफेड को कश्मीर के चार खरीद केंद्रों पर सेब के पंजीकरण और ग्रेडिंग में जम्मू-कश्मीर योजना और विपणन बोर्ड द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।

आपको बता दें कि इस योजना की घोषणा जम्मू कश्मीर सरकार ने 12 अगस्त को की थी। इस समय राज्य में अनुच्छेद -370 को रद्द करने के बाद एहतियात के तौर पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। अभी तक तीन हजार से अधिक किसानों ने नेफेड और राज्य के बागवानी विभाग में अपना पंजीकरण कराया है। इस योजना में अधिक किसानों को शामिल करने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार अब सेब के मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव ला रही है।
मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार इससे संबंधित जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि हम सेब के दामों में वृद्धि का प्रस्ताव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि दरों में संशोधन के बाद सी ग्रेड के सेब का मूल्य भी 20 रुपये के करीब पहुंच जाएगा। कश्मीर में 3.87 लाख हेक्टेयर जमीन पर सेब की खेती की जाती है। इससे सालाना आठ हजार करोड़ रुपये का व्यापार होता है।
यह व्यवस्था लागू हो जाने से यहां के किसानों को काफी फायदा मिलने वाला है। उन्हें अपनी मेहनत का अब जाकर सही फल मिलेगा। आपको बता दें कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से बहाल है। यहां पर व्यापार से लेकर सरकारी योजनाओं पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications