RBI ने निजी क्षेत्र के बैंक लक्ष्मी विलास बैंक पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) फ्रेमवर्क के तहत प्रतिबंध लगा दिए हैं।
RBI ने निजी क्षेत्र के बैंक लक्ष्मी विलास बैंक पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) फ्रेमवर्क के तहत प्रतिबंध लगा दिए हैं। केंद्रीय बैंक ने यह कदम दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर फ्रॉड केस दर्ज करने के बाद उठाया है।

इस बारे में लक्ष्मी विलास बैंक की ओर से शुक्रवार देर रात स्टॉक एक्सचेंज को रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए दी गई जानकारी में कहा गया है कि आरबीआई ने सलाह दी है कि वह पीसीए फ्रेमवर्क को लागू करे और इसके अनुरूप आवश्यक कदम उठाए। लक्ष्मी विलास बैंक ने कहा है कि पीसीए फ्रेमवर्क के अनुपालन में उसने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और इसकी मासिक आधार पर रिपोर्ट आरबीआई को भेजे जाएंगे।
बैंक ने कहा है कि आरबीआई ने सीआरएआर, सीईटी 1, निवल एनपीए और लीवरेज अनुपात के नकारात्मक होने के कारण पीसीए फ्रेमवर्क लागू किए हैं।
यदि पीसीए के बारे में बात करें तो त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) एक ऐसा ढांचा है जिसके तहत कमज़ोर वित्तीय तंत्र वाले बैंकों को RBI की निगरानी में रखा जाता है। पीसीए फ्रेमवर्क के तहत बैंक को जोखिमपूर्ण कार्य से परहेज करने, कामकाज की दक्षता बढ़ाने और पूंजी सुरक्षा पर जोर देने के लिए कहा जाता है। साथ ही बैंक पर नए ऋण देने पर भी रोक लगा दी जाती है। पीसीए फ्रेमवर्क के तहत शाखा विस्तार और श्रृंखला भुगतान पर भी रोक लग जाती है। आरबीआई समय-समय पर पीसीए फ्रेमवर्क के तहत बैंक के कामकाज की समीक्षा भी करता है।
वित्त वर्ष 19 के लिए, बैंक का शुद्ध एनपीए 7.49 प्रतिशत था, पूंजी पर्याप्तता अनुपात 7.72 प्रतिशत था और इसकी संपत्ति पर रिटर्न (-) 2.32 प्रतिशत थी। इसने 2018-19 के लिए 894.10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।
एलवीबी ने कहा कि पीसीए का उद्देश्य बैंक के प्रदर्शन में सुधार करना है और दिन-प्रतिदिन के परिचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने देना है, जिसमें सामान्य पाठ्यक्रम में जमा की स्वीकृति / पुनर्भुगतान शामिल है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
