आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही। पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
नई दिल्ली: आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही। पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बता दें कि आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 15 और डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ था। जिसकी वजह से देश में पेट्रोल के दाम 80 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 71 रुपए प्रति लीटर पार चली गई थी। जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की क्या है कीमत।

महानगरों में पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज शनिवार को पेट्रोल के दाम चारों महानगरों में शुक्रवार वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.34, 77.03 और 80 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े थे। जिसके बाद यहां पर 77.28 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में स्थिर रखे गए हैं। यानी देश के चारों महानगरों में शनिवार को डीजल के दाम शुक्रवार वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार को डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 67.24 और 69.66 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.55 और 71.09 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications