सोना की कीमत में आज बढ़ोतरी, चांदी की कीमत में गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में त्योहारी मांग आने से शनिवार को सोना 250 रुपए चमककर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,220 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुं
नई दिल्ली: सोना की कीमत में आज बढ़ोतरी, चांदी की कीमत में गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में त्योहारी मांग आने से शनिवार को सोना 250 रुपए चमककर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,220 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। विदेशों में सप्ताहांत पर रही गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में पीली धातु में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। चांदी भी 75 रुपए की मजबूती के साथ 46,325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि कल शुक्रवार को सोना 700 रुपए चमककर दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं चांदी 870 रुपए लुढ़ककर एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर 46,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गई।

वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट
जबकि वैश्विक स्तर पर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सोना हाजिर 8.45 डॉलर लुढ़ककर 1,496.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 11.90 डॉलर की गिरावट में 1,503.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.29 डॉलर टूटकर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद से निवेशकों ने जोखिम भरे पूंजी बाजार में निवेश किया है। इससे पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना चांदी
स्थानीय बाजार में सोने की त्योहारी मांग बनी रही। इससे सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए की मजबूती के साथ 39,220 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी की तेजी के साथ 39,050 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,300 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 75 रुपए की बढ़त के साथ 46,325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। भविष्य में कीमतों में गिरावट की आशंका में चांदी वायदा 353 रुपए फिसलकर 45,517 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 20-20 रुपए टूटकर क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति सैकड़ा रह गए।
भारत में आज के चांदी के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,220 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,050 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 46,325 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 45,517
रुपए सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications