ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 29 सितंबर से शुरू होने जा रही है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 29 सितंबर से शुरू होने जा रही है। लेकिन इन दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खास मेंबर्स के लिए यह सेल आज से ही शुरू हो रही है। यानी आज से ही सस्ती खरीदारी का मजा लिया जा सकता है। दरअसल अमेजन के प्राइम मेंबर्स के लिए फेस्टिव सेल 28 सितंबर दोपहर 12 बजे से और फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए फ्लिपकार्ट की सेल रात 8 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं बाकी आम यूजर्स के लिए सेल 28 सितंबर को रात 12 बजे से यानी 29 सितंबर से शुरू होगी। जानकारी दें कि दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी।

अमेजन की फेस्टिवल सेल में 90 फीसदी तक के डिस्कांउट
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, लार्ज अप्लायंसेज व टीवी, होम व किचन प्रॉडक्ट्स, फैशन, ग्रॉसरी व ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि पर 90 फीसदी तक के डिस्कांउट के साथ बेहतरीन डील्स की पेशकश की जाएगी। अमेजन का दावा है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन्स पर नेवर बिफोर ऑफर्स और साल के लोएस्ट प्राइस मिलेंगे। सेल में भारत के छोटे बिजनेस की ओर से यूनीक व इनोवेटिव प्रॉडक्ट भी उपलब्ध होंगे और इन पर बड़ी छूट भी मिलेगी।
क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट
जानकारी दें कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में डेबिट/क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट+ बोनस ऑफर, एक्सचेंज ऑफर्स आदि तमाम आकर्षक फाइनेंस विकल्प मिलेंगे। Amazon.in ने विशेष फेस्टिव कैशबैक ऑफर्स की भी पेशकश की है। इसके अलावा अमेजन पे और आईसीआईसीआई बैंक क्रेटिड कार्ड पर अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वॉइंट और डॉमेस्टिक फ्लाइट बुकिंग्स पर 2500 रुपये तक का कैशबैक भी है।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में हैवी डिस्काउंट
वहीं दूसरी ओर फ्लिपकार्ट की सेल में 90 फीसदी तक के हैवी डिस्काउंट के साथ मोबाइल्स, टीवी, अप्लायंसेज, फैशन, पर्सनल केयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज और फर्नीचर यानी हर कैटेगरी में प्रॉडक्ट्स को अच्छी डील पर खरीदा जा सकता है। बिग बिलियन डेज में फ्लिपकार्ट के पार्टनर बैंक Axis बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले खरीदारों को 10 फीसदी का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक को-ब्रांड कस्टमर्स के लिए 5 फीसदी अनिलिमिटेड कैश भी उपलब्ध है।
सेल के पहले दिन 29 सितंबर को फैशन, टीवी और एप्लायंसेज, होम और फर्नीचर, ब्यूटी, स्पोर्टस, खिलौने, बुक्स, स्मार्ट डिवाइसेज, पर्सनल केयर, ट्रैवल आदि पर ऑफर मिलेंगे। वहीं 30 सितंबर से मोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज व एक्सेसरीज पर ऑफर्स की शुरुआत होगी। फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान कस्टमर्स के लिए कई लोन विकल्प भी रहेंगे, जिनमें कार्डलेस क्रेडिट और फ्लिपकार्ट पेलेटर से लेकर दिग्गज बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई तक शामिल है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications