बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए दो ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। कंपनी इससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए दो ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। कंपनी इससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। बीएसएनएल के ग्राहकों को 777 रुपये और 1277 रुपये की कीमत के साथ ब्रॉडबैंड प्लान मिलेंगे। पहले प्लान में उपभोक्ताओं को 500 जीबी और दूसरे प्लान में 750 जीबी हाई स्पीड डाटा दिया जाएगा। वहीं, अब इन एफटीटीएच की वजह से भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है।

प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड वॉयस कॉल
जानकारी दें कि बीएसएनएल के ग्राहकों को दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉल समेत कई शानदार बेनेफिट्स मिलेंगे। कंपनी के ये प्लान्स देश के सभी राज्यों के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन अण्डमान और निकोबार के उपभोक्ता इन डाटा पैक्स का लाभ नहीं उठा पाएंगे। नए एफटीटीएच यूजर्स को इन प्लान्स को खरीदने के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करनी होगी।
777 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को 500 जीबी डाटा 50 एमबीपीएस की स्पीड से दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यदि समय रहते डाटा की लिमिट खत्म हो जाती है, तो यूजर्स को 2 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलेगा। वहीं, ग्राहक 8,547 रुपये और 16,317 रुपये वाले लॉन्ग टर्म प्लान को खरीद सकते हैं।
1,277 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
वहीं बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को 750 जीबी डाटा 100 एमबीपीएस की स्पीड से मिलेगा। अगर डाटा की लिमिट समय से पहले खत्म हो जाती है, तो उपभोक्ताओं को 2 एमबीपीएस की स्पीड से दिया जाएगा।
जानें बीएसएनएल के अन्य प्लान्स के बारें में
इसके अलावा बीएसएनएल ने 99 और 399 रुपये के नॉन-एफटीटीएच प्लान्स लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इन प्लान में 1 एमबीपीएस की स्पीड से 20 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि बीएसएनएल को कड़ी चुनौती देने के लिए एयरटेल ने भी 899 रुपये का एफयूपी प्लान रोल आउट किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 150 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सेवा देगी।
जियो फाइबर के इस प्लान से होगा मुकाबला
बीएसएनएल के सुपर स्टार 500 ब्रॉडबैंड प्लान का मुकाबला जियो फाइबर के 849 रुपये वाले सिल्वर प्लान से होगा। जियो फाइबर के इस प्लान में 100 Mbps की स्पीड से 200GB डेटा (वेलकम ऑफर के हिस्से के तहत एक्स्ट्रा 200 GB डेटा) दिया जा रहा है। इसके अलावा, जियो फाइबर के इस प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग, तीन महीने का ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन, टीवी विडियो कॉलिंग फीचर, होम नेटवर्किंग फीचर भी दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
