आज महंगा हुआ सोना दूसरी ओर चांदी में आई गिरावट।
नई दिल्ली: आज महंगा हुआ सोना दूसरी ओर चांदी में आई गिरावट। त्योहारी मौसम में आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 700 रुपए चमककर दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के दबाव में चांदी 870 रुपए लुढ़ककर एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर 46,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गई। आपको बता दें कि सोने के दाम में दो दिनों तक लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि कल गुरुवार को सोना 400 रुपये लुढ़ककर 38,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया वहीं चाँदी भी 1,530 रुपये करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 47,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 8.05 डॉलर लुढ़ककर 1,497.15 डॉलर प्रति औंस रह गया। गुरुवार को भी इसमें दो प्रतिशत की गिरावट रही। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.10 डॉलर टूटकर 1,505.10 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.29 डॉलर फिसलकर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना और चांदी
त्योहारी मौसम को देखते हुए स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं ने पीली धातु की खरीद बढ़ा दी है। इससे सोना स्टैंडर्ड 700 रुपए की छलांग लगाकर 11 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 38,800 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए चढ़कर 30,300 रुपए के भाव पर रही। वैश्विक दबाव में चांदी में गिरावट देखी गई। चांदी हाजिर 870 रुपए लुढ़ककर 46,250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह 23 अगस्त के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी वायदा 872 रुपए की गिरावट में 45,870 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 940 रुपए और 950 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव जानें यहां
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 38,970 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 38,800 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 46,250 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 45,870 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 940 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 950 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications