नई दिल्ली। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) का नाम सभी के लिए जानमाना है। यह कंपनी रेलवे के ऑनलाइन टिकट बेचने और टूर पैकेज के जानी जाती है। कंपनी अपने विस्तार और अन्य जरूरतों के लिए अब शेयर बाजार से पैसा जुटाने जा रही है। कंपनी इसके लिए आईपीओ लाने जा रही है। यह आईपीओ 30 सितंबर 2019 को खुलेगा। लोग 30 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर 2019 तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी अपने आईपीओ में कर्मचारियों और रिटेल निवेशकों को छूट भी देगी। वित्तीय बाजार के जानकारों की राय में भी इस आईपीओ में पैसा लगाया जा सकता है।
न्यूनतम कितने शेयर के लिए कर सकते हैं आवेदन
आईआरसीटीसी के आईपीओ में अगर आवेदन करना चाहते हैं तो न्यूनतम 40 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। जब कंपनी इस आईपीओ का रेट अंतिम रूप से तक करेगी तो रिटेल इनवेस्टर्स और रेल कर्मचारियों को उस फाइनल रेट पर 10 रुपये की छूट दी जाएगी। यह रेट 315 रुपये से लेकर 320 रुपये तक के बीच में कुछ भी हो सकता है।
क्या है आईपीओ का प्राइस बैंक
आईआरसीटीसी के आईपीओ का प्राइस बैंड 315 रुपये से 320 रुपये तय किया है। यानी निवेश के दौरान लोग इस आईपीओ में इस प्राइस बैंड में निवेश कर सकते हैं। इस आईपीओ का रेट अगर 315 रुपये तय होता है तो कंपनी 635.04 करोड़ रुपये और अगर 320 रुपये का प्राइस तय होता है कंपनी 645.12 करोड़ रुपये जुटा सकती है।
आईपीओ में कितने शेयर बेच रही है कंपनी
आईआरसीटीसी अपने आईपीओ में 2 करोड़ शेयर बिक्री के लिए जारी कर रही है। इस आईपीओ में रेलवे कर्मचारियों के लिए 1.6 लाख शेयर रिजर्व रखे गए हैं।
क्या करती है आईआरसीटीसी
आईआरसीटीसी रेलवे में केटरिंग की सेवाएं देती है। इसके अलावा ऑनलाइन रेल टिकट की बुकिंग और ट्रेनों पर पैक पानी की आपूर्ति भी करती है।
जानकार की राय
आईआरसीटीसी के आईपीओ पर निवेश बाजार के जानकार अच्छी राय दे रहे हैं। शेयरखान के उपाध्यक्ष मृदुल कुमार वर्मा के अनुसार इस आईपीओ में पैसा लगाने पर कमाई का मौका मिलेगा। अगर कोई शार्ट टर्म का निवेशक है तो भी इस आईपीओ में निवेश करके पैसा कमा सकता है, वहीं लम्बे समय के लिए भी इस कंपनी के शेयर रखे जा सकते हैं। वर्मा के अनुसार अगर आईआरसीटीसी के शेयर की लिस्टिंग के लिए अगर अच्छा फायदा मिले तो निवेशक उसे ले सकते हैं।
आईआरसीटीसी के बाद आईआरएफसी और रेलटेल भी लाएंगी आईपीओ
जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी के बाद दो सरकार कंपनियां अपना आईपीओ जारी कर सकती हैं। यह कंपनियां भी रेलवे से जुड़ी हुई हैं। इन कंपनियों में रेलटेल और आईआरएफसी हैं। इनका आईपीओ इसी वित्तीय साल में आ सकता है। जानकारी के इनुसर फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इन दोनों कंपनियों के आईपीओ को जारी करने की इजाजत दे दी है। जानकरी के अनुसार सरकार इन दोनों कंपनियों की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी आईपीओ के माध्यम से बेच सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सरकार को इन दोनों कंपनियों के आईपीओ से करीब 1000-1200 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
