अगले महीने से फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में हर महीने के मुकाबले ऑफिस और बैंकों की अक्टूबर में ज्यादा छुट्टियां रहेंगी।
नई दिल्ली: अगले महीने से फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में हर महीने के मुकाबले ऑफिस और बैंकों की अक्टूबर में ज्यादा छुट्टियां रहेंगी। इसी महीने दशहरा और दिवाली दोनों त्योहार पड़ रहे हैं। इस कारण बैंक और सरकारी दफ्तरों में इसी महीने सबसे ज्यादा छुट्टियां पड़ रही हैं। बता दें कि अक्टूबर में बैंक सबसे ज्यादा 11 दिन बंद रहेंगे। इसलिए बैंक और एटीएम से पैसा निकालने में थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि इन छुट्टियों के हिसाब से आप बैंक में अपने काम निबटा लें नहीं तो दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। अपनी जरुरत के हिसाब से अभी भी पैसे निकाल लें ताकि त्योहार से समय परेशानी ना हो।

छुट्टियों की शुरुआत दो अक्टूबर को गांधी जयंती से होगी। इसके बाद छह से आठ अक्टूबर तक लगातार तीन दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। जानकारी दें कि छह को रविवार है तो सात अक्टूबर को नवमी और आठ अक्टूबर को दशहरा है। दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। इसलिए 12 व 26 अक्टूबर को भी लोगों के बैंकों के काम नहीं हो पाएंगे। 13 व 20 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। फिर चार दिन की दीपावली की छुट्टियां रहेंगी। 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार का अवकाश रहेगा। 27 अक्टूबर को दीपावली, 28 को गोवर्धन पूजा और 29 अक्टूबर को भइया दूज त्योहार है। इसलिए बाकी दिन लोग बैंक और एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं।
जानें अक्टूबर में किन-किन दिन बैंकों की छुट्टियां
2 अक्टूबर, बुधवार- गांधी जयंती
6 अक्टूबर, रविवार- अवकाश
7 अक्टूबर, सोमवार- नवमी
8 अक्टूबर, मंगलवार- दशहरा
12 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर, रविवार- वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर, रविवार- अवकाश
26 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार
27 अक्टूबर, रविवार- दीपावली
28 अक्टूबर, सोमवार- गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर, मंगलवार- भइया दूज
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications