आज गुरुवार को पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद गुरुवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज गुरुवार को पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद गुरुवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे और डीजल की कीमत में 7 पैसे का इजाफा देखने को मिला। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 10 महीने के उच्चतम स्तर पहुंच गए हैं। वहीं डीजल के दाम ने 6 महीने के उच्चतम स्तर को छुआ है। आपको बता दें कि 9 सितंबर के बाद से ऐसे दो ही दिन रहे हैं जब पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे हैं। जानें आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कितना इजाफा देखने को मिला है।

आज पेट्रोल में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
बता दें कि आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.19, 76.88, 79.85 और 77.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि 27 नवंबर 2018 को पेट्रोल के दाम 74.07 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
आज डीजल में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 67.14, 69.56, 70.44 और 70.98 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि 15 मार्च को डीजल के दाम 67.15 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications