प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक 22.70 अरब डॉलर के साथ लगातार छठे वर्ष भारत का सबसे वैल्यूएबल ब्रांड बना हुआ है।
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक 22.70 अरब डॉलर के साथ लगातार छठे वर्ष भारत का सबसे वैल्यूएबल ब्रांड बना हुआ है। बता दें कि प्रतिष्ठित मीडिया एडवर्टाइजिंग कंपनी डब्ल्यूपीपी के हालिया सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के ब्रांड वैल्यू में पांच फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर पब्लिक सेक्टर की एलआईसी 20 अरब डॉलर के साथ दस सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, टेलीकॉम और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों को शुमार किया गया है।

एसबीआई वैल्यूएबल ब्रांड की इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर
आपको बता दें कि किसी भी कंपनी की कुल धन संपदा में बढ़ोत्तरी या कमी का सीधा असर उसके ब्रांड वैल्यूएशन पर पड़ता है और टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मामले में ऐसा ही हुआ है। एयरटेल की कुल वैल्यू 10 फीसद घटकर 10 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, रिलायंस जियो की कुल वैल्यू में 34 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली इस कंपनी की कुल वैल्यू 5.47 अरब डॉलर हो गई है। कंपनी इस लिस्ट में नौवें स्थान पर है। पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई सबसे वैल्यूएबल ब्रांड की इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर है। उसके ब्रांड वैल्यू में सात फीसद की वृद्धि हुई है। बैंक की कुल ब्रांड वैल्यू 8.40 अरब डॉलर पर है।
सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी का ब्रांड वैल्यू गिरी
वहीं, ऑटो सेक्टर में सुस्ती का असर इस क्षेत्र की कंपनियों के वैल्यूशन पर पड़ा है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी का ब्रांड वैल्यू 14 फीसद गिरकर 5.93 अरब डॉलर रह गया है। वहीं इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शीर्ष दस कंपनियों का ब्रांड वैल्यू छह फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 228.2 अरब डॉलर पर है। पिछले साल के मुकाबले इस वृद्धि को मध्यम बताया गया है। इसके लिए भारत की वृहद आर्थिक चुनौतियों को जिम्मेदार बताया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
