लगातार आठवीं बार देश के सबसे धनी व्यक्ति बने मुकेश अंबानी। जी हां रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं।
नई दिल्ली: लगातार आठवीं बार देश के सबसे धनी व्यक्ति बने मुकेश अंबानी। जी हां रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं। यह लगातार आठवां साल है जब वह इस सूची में शीर्ष स्थान पर है। अंबानी की कुल नेट संपत्ति 3,80,700 करोड़ रुपये है। अमीर भारतीयों की यह सूची आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया ने जारी की है।

अजीम प्रेमजी सूची में तीसरे स्थान पर
जानकारी दें कि इसके मुताबिक लंदन स्थित एसपी हिंदुजा एवं उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायम है। इसके बाद विप्रो के अजीम प्रेमजी का स्थान आता है। उनकी नेट वर्थ 1,17,100 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस लिस्ट के मुताबिक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वालों का नंबर बढ़कर 953 हो गया है। पिछले साल 831 भारतीयों के पास 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति थी। हालांकि, डॉलर मूल्य में अरबपतियों की संख्या घटकर 138 हो गयी है। पिछले साल यह आंकड़ा 141 का था।
गौतम अडाणी पांचवें स्थान पर
आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रीच लिस्ट के मुताबिक भारत के शीर्ष 25 सबसे अधिक धनवान लोगों की कुल संपत्ति का मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग दस फीसद के बराबर है। वहीं 953 लोगों की संपत्ति देश के जीडीपी के 27 फीसद के बराबर है। इस सूची में लक्ष्मीनिवास मित्तल चौथे और गौतम अडाणी पांचवें स्थान पर हैं। आर्सेलर मित्तल के सीईओ मित्तल के पास 1,07,300 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं गौतम अडाणी के संपत्ति का मूल्य 94,500 करोड़ रुपये है।
ये है अन्य खास बातें
- सूची में शामिल लोगों की औसत आयु 60 साल है और औसतन संपत्ति 5,300 करोड़ रुपए है।
- मुंबई और दिल्ली अमीर और प्रसिद्ध लोगों के हब के रूप में सामने आया है।
- 2019 में 29 नए अमीर इस सूची में शामिल हुए और 5 लोग इस सूची से बाहर हुए।
- इस साल सूची में 152 महिलाएं शामिल हुई हैं और इसमें सबसे आगे रोशनी नाडर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications