हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बजट एयरलाइन एयर एशिया ने हवाई यात्रियों के लिए 'बिग सेल' ऑफर की घोषणा की है।
नई दिल्ली: हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बजट एयरलाइन एयर एशिया ने हवाई यात्रियों के लिए 'बिग सेल' ऑफर की घोषणा की है। जी हां एयर एशिया आपको सिर्फ 899 रुपये में देश-विदेश हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है। एयर एशिया ने 'बिग सेल' ऑफर का एलान किया है, जिसके तहत 3 दिनों की यह सेल शुरू हो चुकी है। आपके पास इस ऑफर के तहत 26 सितंबर यानी कल तक मौका है। एयर एशिया 'बिग सेल' ऑफर के तहत आप airasia.com या एयर एशिया मोबाइल ऐप पर 26 सितंबर तक टिकट बुक कर सकते हैं। यह सेल 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

10 फरवरी 2020 से 15 दिसंबर 2020 के बीच मान्य
जानकारी दें कि एयर एशिया के 'बिग सेल' ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर आप 10 फरवरी 2020 से 15 दिसंबर 2020 के बीच यात्रा कर सकेंगे। यानी यह टिकट 10 फरवरी 2020 से 15 दिसंबर 2020 के बीच मान्य होगा। 'बिग सेल' ऑफर पर कंपनी का कहना है कि एयर एशिया दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लो कास्ट कैरियर में शामिल है। इस मौके पर कंपनी के सीओओ संजय कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई सफर करें। लोग अभी से कम कीमत में अगले साल पड़ने वाली छुट्टियों के लिए टिकट को बुक कर सकते हैं। इस सेल के साथ हम चाहते कि लोग दुनिया में कहीं भी कम बजट में भी घूम सकें।
रोजाना एयर एशिया इंडिया 165 से ज्यादा फ्लाइट करती ऑपरेट
वहीं कंपनी ने कहा कि फेस्टिव सीजन बस शुरू होने वाला है, बहुत से लोग छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे होंगे। ऐसे में एयर एशिया के इस आफर से उन्हें बेहद सस्ते में अपनी छुट्टियों की प्लानिंग करने में मदद मिल सकती है। एयर एशिया टाटा और मलेशिया के एयर एशिया बेरहाज के बीच ज्वॉइंट वेंचर उपक्रम है। मौजूदा समय में एयर एशिया इंडिया रोजाना 165 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट कर रही है। एयर एशिया के फ्लीट में 22 एयरबस ए320 विमान हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
