नई दिल्ली। वित्त मंत्री की तरफ से कार्पोरेट टैक्स में छूट के ऐलान के बाद उम्मीद बंधी है कि देश में कार्यरत कंपनियां अपने उत्पादों में छूट का ऐलान कर सकती हैं। जानकारों का कहना है कि मारुति भी ऐसा करने की तैयारी कर रही है। आशा है कि मारुति एक-दो दिन में ही कारों पर आकर्षक छूट की घोषणाा कर सकती है। कंपनी के अध्यक्ष आर सी भार्गव के अनुसार कंपनी छूट के बारे विचार कर रही है और 1-2 दिन में इस संबंध में घोषणा कर सकती है।

क्या कहा मारुति के अध्यक्ष ने
मारुति के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने कहा है कि इसके बारे में जल्द फैसला करना है, हम एक महीने इंतजार नहीं कर सकते हैं। वहीं अन्य कार कंपनियों का मानना है कि उनकी कारों के दाम घटाने की योजना नहीं है। ह्यूंदै, टोयोटा और होंडा कार कंपनियों का मानना है कि उनके इस वक्त चल रहे ऑफर काफी आकर्षक हैं। इसके अलावा अब उनके पास दाम घटाने की गुंजाइश भी नहीं है।
ये हैं अन्य कंपनियों की राय
टोयोटा किर्लोस्कर के उपाध्यक्ष शेखर विश्वनाथन के अनुसार कम टैक्स रेट से हमें कैश फ्लो अच्छा रखने में मदद मिलती है, लेकिन क्या प्रॉडक्ट की वास्तविक कीमत घटती है? इसका जवाब नहीं में है। ऐसे में दाम घटने की संभावना काफी कम है। इसके आवा होंडा कार्स कार कंपनी का कहना है कि उसके ऑफर्स अभी भी काफी आकर्षक हैं, ऐसे में फिलहाल दाम घटाने की कोई योजना नहीं है।
काफी घटी है कारों की बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, अगस्त 2019 में घरेलू वाहन बाजार में बिक्री में भारी कमी दर्ज की गई है। इस दौरान बिक्री में 23.55 फीसदी घटकर 18,21,490 यूनिट रह गई है। यह पिछले साल की समान अवधि में 23,82,436 यूनिट थी। अगर अप्रैल से अगस्त 2019 के दौरान देखा जाए तो बिक्री 15.89 फीसदी घटकर 97,32,040 यूनिट रही है। यह पिछले साल की समान अविध के दौरान 1,15,70,401 यूनिट थी।
यह भी पढ़ें : मंदी की मार : 20 हजार देकर लें स्विफ्ट, 1862 रु आएगी किस्त
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
