मंगलवार को सोना सस्ता हुआ, चांदी की कीमत भी बढ़ी। दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से त्योहारी मांग आने से सोना मंगलवार को 175 रुपए चमककर करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,945 रुपए
नई दिल्ली: मंगलवार को सोना सस्ता हुआ, चांदी की कीमत भी बढ़ी। दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से त्योहारी मांग आने से सोना मंगलवार को 175 रुपए चमककर करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 650 रुपए की छलांग लगाकर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। आपको बता दें कि सोने के दाम में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। विदेशों में सोने और चांदी का भाव विदेशों में पीली धातु में मामूली गिरावट रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.25 डॉलर फिसलकर 1,522.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी की कीमत
वहीं वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका में सोमवार को यह 1,526.80 डॉलर प्रति औंस के दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा था। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 2.10 डॉलर की गिरावट में 1,529.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन द्वारा व्यापार युद्ध को लेकर वार्ता में सकारात्मक प्रगति के संकेत से पीली धातु में नरमी देखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 18.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी
आज स्थानीय बाजार में सोने और चांदी में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 175 रुपए चढ़कर 11 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 38,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 38,775 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।
भारत में आज के चांदी कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
8 ग्राम वाली गिन्नी में 200 ग्राम की मजबूती
आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 ग्राम की मजबूती के साथ 30,200 रुपए पर रही। चांदी हाजिर 650 रुपए की छलांग लगाकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही जो 06 सितंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 583 रुपए की तेजी के साथ 47,915 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 20-20 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 960 रुपए और 970 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गया।
दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 38,945 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 38,775 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 48,500 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 47,915 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 960 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 970 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
