बैंक यूनियनों की ओर से 26 और 27 सितंबर से की जाने वाली दो दिनी प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है।
नई दिल्ली: बैंक यूनियनों की ओर से 26 और 27 सितंबर से की जाने वाली दो दिनी प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। बता दें कि सोमवार को यह एलान नई दिल्ली में वित्त सचिव राजीव कुमार के साथ हुई बैंक यूनियनों की बैठक के बाद किया गया। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के मर्जर की घोषणा के विरोध में बैंक कर्मचारियों की 4 यूनियनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। इसके साथ ही बैंकों के एकीकरण की इस योजना के खिलाफ नवंबर के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी धमकी दी थी। SBI की नई सर्विस, घर बैठे बदले अपना बैंक ब्रांच, जानिए प्रोसेस ये भी पढ़ें

ये चार संगठनों ने किया था आह्वान
जानकारी दें कि इससे पहले इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने एसबीआई को सूचित किया था कि ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन (एआईबीओए), इंडियन नैशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) 26 और 27 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है।
वित्त सचिव के साथ मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
चारों यूनियनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उनका प्रतिनिधि मंडल वित्त सचिव राजीव कुमार से मिला और बैंक मर्जर, वेतन में रिवीजन, 5 दिनी सप्ताह के प्रस्ताव और कैश ट्रांजेक्शन घंटों में कटौती जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं वित्त सचिव ने प्रस्तावित मर्जर के चलते पैदा होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सभी हितधारकों की कमेटी बनाने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इसलिए उनकी अपील पर यूनियनों ने 26 सितंबर से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है।
4 बड़े बैंक बनाए जाने का एलान
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगस्त में 10 सरकारी बैंकों के मर्जर से 4 बड़े बैंक बनाए जाने का एलान किया था। इसके तहत पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का, केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक व कॉरपोरेशन बैंक का और इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का मर्जर होगा। इस मर्जर के बाद देश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या घटकर 12 रह जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
