रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स में कमी किए जाने से कंपनियों की नेट आय बढ़ेगी।
आपको बता दें कि शुक्रवार को भारत में कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की गई है जिसकी चर्चा देश-विदेश में हर जगह है। इसी को लेकर रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स में कमी किए जाने से कंपनियों की नेट आय बढ़ेगी। साथ ही साख भी बढ़ेगी। लेकिन सरकार का रोजमर्रा के लिए खर्च बढ़ सकता है।

आपको बता दें कि मूडीज इन्वेस्टर्स के सर्विस के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट विकास हलान ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा कंपनी टैक्स में 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी करने पर कंपनियों की नेट आय में इजाफा होगा। साथ ही कंपनी की साख भी बढ़ेगी। लेकिन इस मामले में उन्होंने आगे कहा कि साख पर अंतिम असर इस बात पर निर्भर करता है कि कंपनियां अपनी कमाई का उपयोग इनवेस्टमेंट में करते हैं या कर्ज कटौती में या फिर अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देते हैं।
तो वहीं कॉरपोरेट टैक्स घटाने से कंपनियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि सरकार को घाटे का जोखिम रहेगा। रेटिंग एजेंसी ने ये भी कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि सरकार आर्थिक स्थित को मजबूत करने के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कटौती करेगी।
इस तरह से कुल मिलाकर, भारत में नॉन फाइनेंशियल कंपनियों ने फिस्कल ईयर मार्च 2019 को समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर में तकरीबन 35 अरब डॉलर की नेट इनकम हुई। कॉरपोरेट में कर कटौती से कंपनियों का 3 अरब डॉलर बचने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि बजट में करेंट फिस्कल ईयर के लिए 3.3 प्रतिशत वित्तीय घाटे का अनुमान रखा गया है, जिसमें मूडीज को शंका है कि वित्तीय घाटा बढ़ सकता है। कॉरपोरेट सेक्टर को टैक्स में कटौती की घोषणा में ही नियामकों ने 6.8 लाख रुपये की कमाई की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications