नई दिल्ली। अगर बैंकों से कुछ जरूरी काम हैं, तो हफ्ते के शुरू में ही निपटा लें, क्योंकि बैंककर्मी इसी हफ्ते हड़ताल पर जाने वाले हैं। बैंककर्मियों की यूनियनों ने अपनी दो दिन की हड़ताल की घोषण की है। उनकी यह हड़ताल आगामी 26 और 27 सितंबर 2019 को होगी। इसके चलते इन दो दिनों में बैंक में काई काम नहीं पाएगा। वहीं इसके अगले दिन यानी 28 सितंबर को चौथा शनिवार है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन इतवार को भी बैंक बंद होंगे। इस प्रकार बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण लोगों को इस हफ्ते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंककर्मी यह हड़ताल सरकार के बैंकों के विलय के फैसले के विरोध में कर रहे हैं। बैकर्स की इस हड़ताल से एटीएम में पैसा मिलने में भी परेशानी हो सकती है।

10 बैंकों का विलय बनाए जा रहे हैं 4 बैंक
मोदी सरकार ने 10 सरकारी बैंकों का विलय कर 4 बड़े बैंक बनाने का फैसला किया है। साथ ही यह भी कहा है कि इस विलय से किसी की नौकरी नहीं जाएगी। लेकिन बैंक यूनियानों ने नौकरी जाने सहित अन्य मुद्दों पर 2 दिन की हड़ताल की घोषणा की है। बैंक अधिकारियों के संगठनों 26 और 27 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। आशंका है कि बैंक अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज पूरी तरह से प्रभावित होगा। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए अगर बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो आगामी 3 दिन यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को ही कर लें।
ये यूनियनें हड़ताल में होंगी शामिल
इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक ऑफीशर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक ऑफीशर्स एसोसिएशन (एआईबीओए), इंडियन नेशनल बैंक ऑफीशर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफीशर्स (एनओबीओ) शामिल हैं।
एटीएम से पैसा मिलने में हो सकती है दिक्कत
इस हड़ताल के चलते हो सकता कि एटीएम से पैसा मिलने में दिक्कत हो। त्योहारी सीजन के ठीक पहले हड़ताल के चलते ज्यादा जरूरत होने पर एटीएम में पैसा खत्म होने की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण 4 दिन तक एटीएम में पैसा डालना कठिन होगा, जिस कारण यह दिक्कत हो सकती है। हालांकि कर्मचारियों को वेतन मिलने में दिक्कत होने की आशंका नहीं है। क्योंकि महीने के आखिरी दिन 30 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे। वहीं चेक क्लियरिंग की सेवा भी बाधित हो सकती है।
यह भी पढ़ें : बिना बैंक जाए हो जाएंगे ये 8 काम, जानिए कैसे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications