TVS मोटर ने अपने स्कूटर NTORQ 125 का रेस एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,995 रुपए रखी है।
यदि आपको टीवीएस ब्रॉन्ड पसंद है तो यह खबर आपके लिए है। TVS मोटर ने अपने स्कूटर NTORQ 125 का रेस एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,995 रुपए रखी है। दिखने में बेहद स्टाइलिश Ntorq के इस रेस एडिशन में आपको सिग्नेचर LED DRLs और LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें हज़ार्ड लैंप भी मिल रहे हैं, जिन्हें लाल कलर के खतरे से बचाया जा सकता है। टीवीएस ने कुछ समय पहले ही Ntorq का Dr-ब्रेक वेरिएंट भी लॉन्च किया था, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 58,552 रुपए रखी गई थी। यह इसका स्टैण्डर्ड वैरिएंट भी है।

इसके अलावा रेस संस्करण में आपको नए ग्राफिक्स मिलेंगे। ये स्कूटर थ्री-टोन कॉम्बिनेशन मैट ब्लैक, मेटालिक ब्लैक और मेटालिक रेड कलर में लॉन्च किया गया है। स्कूटर के लॉन्च को लेकर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) अनिरुद्ध हलदार ने कहा कि टीवीएस एनटीओआरक्यू 125 लॉन्च के बाद से ही लोगों को काफी पसंद आया है। शानदार लुक और TVS SmartXonnect के साथ-साथ स्कूटर की परफॉर्मेंस भी इसकी पहचान है। उन्होंने कहा कि आज लगभग चार लाख यूथफुल कंज्यूमर्स Ntorq गए हैं। हम जल्द ही कुछ शहरों में TVS NTORQ 125 रेस एडिशन की प्री बुकिंग ऑनलाइन शुरू करेंगे।
तो वहीं Ntorq 125 में आपको CVTi-REVV 124.79cc सिलेण्डर सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 3-वालव, एयर-कूल्ड SOHC इंजन मिलता है, जो कि 7500rpm पर 9.4PS और 5500rpm पर 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Ntroq में आपको डिस्क और ड्रम ब्रेक सेट अप दोनों का ही ऑप्शन मिलता है। साथ ही इसके शॉकर्स की बात की जाए तो इसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर्स मिलते हैं।
टीवीएस बाइक के लिए एक पुरानी कंपनी है जिसके वाहन खरीदार काफी ज्यादा संख्या भारत में हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications