टेलीकॉम ऑपरेटर्स की अधिकारिक कंपनी ट्राई ने एक बड़ा सुझाव मांगा है वो है मोबाइल नंबर को 11 अंक करने का। आपका मोबाइल नंबर अब तक 10 अंकों का है, लेकिन आने वाले समय में नए मोबाइल नंबर 11 अंकों के हो सकते हैं। इसके पीछे भी एक विशेष कारण है। दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी बॉडी ट्राई ने कहा कि इस मामले में सुझाव मांगे हैं कि मोबाइल नंबर 11 अंकों का होना चाहिए। ट्राई ने इसके पीछे कहा है कि देश में बढ़ती आबादी की वजह से अधिक फोन कनेक्शन के दबाव की वजह से मोबाइल नंबर के निशान को बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है। ट्राई ने लोगों से अपने सुझाव जानने के लिए इनवाइट किया है।

आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी ट्राई ने इस संबंध में डिस्कशन पेपर जारी किया है। इसका टाइटल है-एकीकृत अंक योजना का विकास। 'ट्राई की यह स्कीम मोबाइल फोन और लैंडलाइन दोनों के लिए है। एजेंसी रिर्पोट के अनुसार, डिस्कशन पेपर में कहा गया है कि हम यह मानकर चलते हैं कि देश में साल 2050 तक वायरलेस फोन की डेन्सिटी 200 प्रतिशत हो जाए तो इस देश में मोबाइल फोन की संख्या लगभग 3.28 अरब हो जाएगी। फिलहाल वर्तमान में देश में 1.2 अरब फोन कनेक्शन हैं।
तो वहीं ट्राई का अनुमान है कि 10 अंक का 70 प्रतिशत यूज को देखें तो देश में 4.68 अरब नंबर की जरूरत होगी। आपको बता दें कि सरकार ने मशीनों के बीच मोबाइल इंटरनेट संपर्क / इंटरनेट ऑफ द थिंग्स के लिए 13 अंकों वाली नंबर सीरीज पहले ही शुरू कर चुकी है। वर्तमान आंकड़ों को देखें तो जून 2019 तक देश में 118.66 करोड़ फोन कनेक्शन हैं। इस बार जब तक देश में कवरेज डेन्सिटी 90.11 प्रतिशत है।
खैर, ट्राई इस पर बहुत दिनों से विचार कर रही है पर काम कब शुरु होगा और कब पूरा होगा ये तौ वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो मोबाइल यूजर्स को 10 अंकों वाले नंबर ही प्रोवाइड कराए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications