आज शनिवार को सोना में तेजी देखी गयी, वहीं दूसरे ओर चांदी की चमक भी बढ़ी है।
नई दिल्ली: आज शनिवार को सोना में तेजी देखी गयी, वहीं दूसरे ओर चांदी की चमक भी बढ़ी है। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 100 रुपए चमककर 38,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 200 रुपए की बढ़त में 47,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानें सोना और चांदी की कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार वहां शुक्रवार को सप्ताहांत पर सोना हाजिर 19.80 डॉलर चमककर 1,517.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.20 डॉलर की बढ़त में 1,524.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया है। इसका असर आज स्थानीय बाजार पर दिखा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को देखते हुए निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.80 डॉलर चढ़कर 17.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की कीमत में तीसरे दिन बढ़ोतरी
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए की बढ़त के साथ 38,670 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 38,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
8 ग्राम गिन्नी की कीमत स्थिर
आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,000 रुपए पर स्थिर रही। चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। चांदी हाजिर 200 रुपए चमककर 47,300 रुपए प्रति किलोग्राम रही। चांदी वायदा 65 रुपए फिसलकर 46,465 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 940 रुपए और 950 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,670 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,500 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,300 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,465 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 940 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 950 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,000 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications